गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

भुवनेश्वर, 23 सितंबर . बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) के कारण Odisha के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. राज्य Government इसके असर से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर रही है.

डीप डिप्रेशन 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. फिलहाल इसका केंद्र आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और गोपालपुर से करीब 160 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में है.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के सूत्रों के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले तीन से चार घंटों के दौरान विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के दक्षिण पश्चिम में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण Odisha के तटों को पार कर सकता है.

आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान Odisha के बड़े हिस्से में बारिश दर्ज की गई है.

राज्य में 35 स्थानों पर 7 से 12 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हुई, जबकि 10 स्थानों पर 12 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. कोरापुट जिले के सिमिलिगुडा में 230 मिलीमीटर की अत्यधिक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई.

मौसम विभाग ने कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के लिए रेड वार्निंग जारी की है. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, बौध, सुबरनपुर, बरगढ़, बलांगीर और नुआपाड़ा जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम प्रणाली के तट को पार कर अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ने के दौरान तटीय और आसपास के क्षेत्रों में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 सितंबर को नबरंगपुर में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं, बरगढ़, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

25 सितंबर को मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी और नुआपाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

बारिश का सिलसिला 26 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है. इस दौरान दक्षिण Odisha के पश्चिमी हिस्सों, खासकर कालाहांडी, बलांगीर, नुआपाड़ा और नबरंगपुर में बारिश होने का अनुमान है.

इससे पहले Wednesday को Chief Minister मोहन चरण माझी ने डीप डिप्रेशन के कारण हो रही लगातार बारिश से निपटने की राज्य की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने Government की ‘जीरो कैजुअल्टी’ नीति पर जोर देते हुए अधिकारियों से जान-माल की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देने को कहा.

स्थिति से निपटने के लिए राज्यभर में Odisha डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की 33 टीमें और फायर सर्विस की 381 टीमें तैनात की गई हैं.

एएमटी/डीकेपी