गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर विवाद, सतना से वाराणसी तक बजरंग दल ने लगाए पोस्टर

New Delhi, 14 अक्टूबर . नवरात्रि के दौरान देश के कई हिस्सों में गरबा आयोजनों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है. Maharashtra के नालासोपारा में सामने आए कथित लव जिहाद मामले के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इसे बड़ा रैकेट बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, Madhya Pradesh के सतना और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बजरंग दल ने गरबा पंडालों में पहचान सत्यापन अभियान शुरू कर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर चेतावनी दी है.

Maharashtra के नालासोपारा से सामने आए कथित लव जिहाद मामले को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है. इस मामले में First Information Report दर्ज हुई है और अब एक और नाबालिग लड़की सामने आई है. जानकारी के अनुसार, 100 से अधिक लड़कियों को निशाना बनाया गया है.

उन्होंने कहा कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और उसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया. यह एक बड़ा रैकेट है. हमने Chief Minister से अनुरोध किया है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए.

वहीं, Madhya Pradesh के सतना में भी बजरंग दल ने नवरात्रि गरबा पंडालों में पहचान सत्यापन अभियान शुरू किया है. उन्होंने ‘लव जिहाद से सावधान रहें’ के पोस्टर लगाए हैं और आयोजकों से कहा है कि वे प्रवेश से पहले प्रतिभागियों के पहचान पत्रों की जांच करें.

से बातचीत के दौरान बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने कहा कि देश में चल रही गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वे लोग गरबा पंडालों में गए थे. धर्म के विरोधी लोगों को रोकने के लिए सभी के पहचान पत्र जांचे गए. उन्होंने कहा कि गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है. “अगर ये लोग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते हैं तो इन्हें आने की क्या जरूरत है? हम भी तो इनके कार्यक्रमों में नहीं जाते हैं.”

उन्होंने कहा कि अगर कोई गैर-हिंदू व्यक्ति गरबा में दिखाई देगा तो बजरंग दल कार्रवाई करेगा और इसके लिए संबंधित आयोजक जिम्मेदार होंगे.

वहीं, वाराणसी में भी जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें गैर-सनातनी लोगों से गरबा पंडालों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है. से बातचीत के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवरात्रि में मां का स्मरण और पूजा की जाती है. इस दौरान डांडिया और गरबा का भी आयोजन होता है. उनका कहना है कि कई वर्षों से ऐसे आयोजनों में कुछ गैर-सनातनी लोग शामिल होते हैं और गलत हरकतें करते हैं. ऐसे में बजरंग दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यदि कोई गैर-सनातनी व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल मिलता है तो बजरंग दल उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा. “हम सेवा, संस्कार और सुरक्षा के लिए काम करते हैं. मैं गरबा और डांडिया आयोजकों के साथ-साथ गैर-सनातनी लोगों को भी चेतावनी देना चाहता हूं कि वे इन आयोजनों से दूर रहें.”

–

एएमटी/डीकेपी