
हैदराबाद, 17 सितंबर . हैदराबाद Police ने गणेश उत्सव और 25 सितंबर को होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस को देखते हुए Thursday को रैपिड एक्शन फोर्स के साथ शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला.
शहर में शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया. इसका नेतृत्व गोलकोंडा जोन के Police उपायुक्त जे. राघवेंद्र रेड्डी ने किया. फ्लैग मार्च गोशामहल और बेगम बाजार Police थाना क्षेत्रों के संवेदनशील और महत्वपूर्ण इलाकों से होकर गुजरा.
इसमें गोशामहल और बेगम बाजार Police थानों के कर्मचारियों के साथ आरएएफ के जवान भी शामिल हुए. फ्लैग मार्च नामपल्ली एग्जीबिशन ग्राउंड से शुरू होकर पटेल नगर, दारुस्सलाम, चकनवाड़ी, लंबीगली, घोड़े की खबर, झांसी चौराहा और जुमेरात बाजार टी-जंक्शन से होकर गुजरा.
गोशामहल Police स्टेशन के इंस्पेक्टर बी. श्रवण कुमार ने कहा कि फ्लैग मार्च में घनी आबादी वाले संवेदनशील इलाकों और विसर्जन जुलूस के मार्गों को शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को गणेश उत्सव और विसर्जन जुलूस के दौरान शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के महत्व के प्रति जागरूक करना है.
उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च में वरिष्ठ Police अधिकारियों, स्थानीय Police और आरएएफ की मौजूदगी से त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए Police विभाग की तैयारियों का भी संदेश दिया गया.
Police ने विशेष रूप से गणेश पंडाल आयोजकों और विसर्जन जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से विभाग की ओर से जारी नियमों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है. आयोजकों से निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि से बचने को कहा गया है जिससे आम लोगों को परेशानी हो, यातायात बाधित हो या सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो.
Police ने सभी नागरिकों, धार्मिक संगठनों, गणेश उत्सव समितियों और जुलूस आयोजकों से त्योहार को शांतिपूर्ण, अनुशासित और जिम्मेदार तरीके से मनाने की अपील की है. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की जानकारी तुरंत नजदीकी Policeकर्मी या Police स्टेशन को देने को कहा गया है.
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए हैदराबाद में करीब 20 हजार Policeकर्मियों को तैनात किया जाएगा.
इससे पहले हैदराबाद के Police आयुक्त सज्जनार ने Police, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम, हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बालापुर से टैंक बंड तक करीब 19 किलोमीटर लंबे विसर्जन मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया था.
निरीक्षण के दौरान गणेश प्रतिमाओं की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.
Police ने लोगों को social media पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं, अफवाहों और भड़काऊ सामग्री पर भरोसा नहीं करने और उन्हें आगे साझा नहीं करने की सलाह दी है. लोगों से केवल Police विभाग और अन्य संबंधित सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content