गणेशोत्सव में किसी ने खलल डाली तो होगी सख्त कार्रवाई: योगेश कदम

Mumbai , 27 अगस्त . Maharashtra Government में मंत्री योगेश कदम ने Thursday को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए.

योगेश कदम ने कहा कि Mumbai का गणेशोत्सव पूरी दुनिया में विख्यात है. पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं. गणेश उत्सव के दौरान हमारे मुस्लिम भाई खुद ही आगे बढ़ते हुए मांस की दुकानें बंद कर देते हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्वों से जुड़े लोग प्रदेश में अशांति फैलाने के मकसद से इस तरह की हरकतें करते रहते हैं. ऐसे लोगों पर हमारी नजर है. अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

वहीं, Maharashtra लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ड्रग्स इंस्पेक्टर से जुड़ी परीक्षा के रद्द होने पर मंत्री ने कहा कि हमने इस संबंध में Mumbai क्राइम ब्रांच को जानकारी दे दी है. इसकी जांच की जा रही है. जांच में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. अगर कोई भी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सब कुछ नियमों के अनुरूप ही हो. नियमों के बाहर कुछ भी न हो. मैं एक बार फिर से साफ कर देना चाहता हूं कि इस तरह के मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

Maharashtra साइबर सेल की ओर से समय रैना को सम्मानित किया गया. इस पर भी मंत्री योगेश कदम ने कहा कि समय रैना अपने हंसमुख अंदाज के लिए जाने जाते हैं. मैं खुद उनका प्रशंसक हूं. साइबर अपराध को लेकर हमें आम लोगों को जागरूक करना होगा. हमें उन्हें यह बताना होगा कि साइबर अपराध किन-किन माध्यमों से हो सकती है, किस तरह से साइबर अपराध को अंजाम दिया जाता है. हमें इस पूरी प्रक्रिया के बारे में आम लोगों को जानकारी देनी होगी, तभी इससे बचा जा सकेगा, और इस दिशा में सीएम की ओर Wednesday को बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेकिन मैं उस कार्यक्रम में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सका. हमारी कोशिश रहेगी कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके.

वहीं, नेपाल बाढ़ पर मंत्री योगेश कदम ने कहा कि नेपाल में हमारे Maharashtra के जितने लोग फंसे हुए हैं, उन सभी को बचाने की कोशिश जारी है. हम उन सभी लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं. इस दिशा में हमने पूरी रूपरेखा भी निर्धारित कर ली है, जिसे जमीन पर उतारने की कोशिश जारी है. हम लगातार नेपाल में लोगों से जुड़े हुए हैं. Maharashtra Government भी इस पूरे मामले को लेकर एक्शन मोड में काम कर रही है. नेपाल में फंसे Maharashtra के लोगों को बचाने के लिए हमारी तरफ जो कुछ भी मदद की जा सकती है, हम करेंगे. हम उन कामों को पूरा करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं करेंगे.

एसएचके/डीकेपी