
Mumbai , 8 सितंबर . गणेशोत्सव के मौके पर कोंकण जाने वाले लाखों गणेश भक्तों के लिए Maharashtra Government ने बड़ी खुशखबरी दी है. Government ने गणेश भक्तों के वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह छूट देने का फैसला किया है. लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोंसले ने इस संबंध में जानकारी दी है.
Government द्वारा जारी शासन परिपत्रक के अनुसार, यह टोलमाफी 11 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी. इस अवधि में Mumbai -Bengaluru राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 48, Mumbai -गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 66 और लोक निर्माण विभाग व Maharashtra राज्य सड़क विकास महामंडल के अधीन कोंकण की ओर जाने वाले सभी संबंधित मार्गों पर स्थित टोल नाकों पर भक्तों को टोल नहीं देना होगा. इसके अलावा नगर विकास विभाग के अधीन अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावा शेवा अटल सेतु के रास्ते कोंकण जाने वाले वाहनों को भी इस टोलमाफी का लाभ मिलेगा.
गणेशोत्सव Maharashtra के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. Mumbai , ठाणे, पुणे और राज्य के अन्य बड़े शहरों में रहने वाले हजारों परिवार हर साल बप्पा के स्वागत के लिए अपने मूल गांव कोंकण जाते हैं. इस दौरान Mumbai -गोवा हाईवे सहित कोंकण की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.
भक्तों की यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और आनंददायक बनाने और उन्हें आर्थिक बोझ से राहत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के निर्देश और लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोंसले के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग ने 8 सितंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक परिपत्रक जारी कर दिया है.
Government ने इस निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए Police, यातायात Police, क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) और Maharashtra राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं.
टोलमाफी का लाभ लेते समय भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए Government ने विशेष व्यवस्था की है. ‘गणेशोत्सव 2026 – कोंकण दर्शन’ लिखा हुआ स्वतंत्र स्टिकर या पास उपलब्ध कराया जाएगा. इस पास पर संबंधित वाहन का नंबर और चालक का नाम दर्ज होगा. परिवहन विभाग, यातायात Police और आरटीओ कार्यालयों के सहयोग से जरूरी जगहों पर ये पास दिए जाएंगे. Police स्टेशन, ट्रैफिक चौकियों और आरटीओ कार्यालयों में भी यह सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि यह पास वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य होगा, जिससे कोंकण से लौटते समय भी भक्तों को टोल नहीं देना पड़ेगा.
निजी वाहनों के साथ-साथ राज्य परिवहन की बसों को भी इस योजना में शामिल किया गया है. गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न जिलों से कोंकण जाने वाली एसटी बसों को भी टोलमाफी मिलेगी. संबंधित बसों पर पास लगाकर या टोल नाके पर दिखाकर छूट ली जा सकेगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले भक्तों को भी सीधा फायदा होगा.
टोलमाफी के कारण टोल नाकों पर भीड़ बढ़ने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी प्रशासन ने तैयारी की है. Police और परिवहन विभाग को पास की जांच और टोलमाफी की प्रक्रिया को सरल और तेज रखने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही किन मार्गों पर छूट लागू है और पास कहां मिलेगा, इसकी जानकारी जनजागरूकता अभियानों के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाएगी.
इस फैसले पर लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोंसले ने कहा, “गणेशोत्सव हर व्यक्ति की भावनाओं से जुड़ा त्योहार है. अपने प्रिय गणराय के स्वागत के लिए कोंकण जाने वाले भक्तों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और आनंददायक हो, इसके लिए Government ने टोलमाफी का निर्णय लिया है. सभी विभागों को समन्वय और संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए.”
–
एससीएच
Skip to content