
गढ़चिरौली, 15 नवंबर . भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर Sunday को गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में Maharashtra के अलग-अलग जिलों और गढ़चिरौली के दूरदराज के गांवों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होने पहुंचे हैं.
कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिल रही है. विभिन्न आदिवासी समुदायों की ओर से अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों, खान-पान, लोककला और आदिवासी देवी-देवताओं से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों के माध्यम से आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है.
इस विशेष आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. जयंती समारोह को Prime Minister Narendra Modi वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे. वहीं, कार्यक्रम में Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, उपChief Minister एकनाथ शिंदे, उपChief Minister सुनेत्रा पवार, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम तथा Maharashtra के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके सहित राज्य Government के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.
इसके साथ ही गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक समारोह में Maharashtra के Governor भी गढ़चिरौली पहुंचेंगे और विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. एक ही दिन जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन और विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के चलते गढ़चिरौली में Sunday को Political, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है.
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित यह जनजातीय गौरव कार्यक्रम आदिवासी समाज के इतिहास, संघर्ष, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. हजारों की संख्या में पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोगों की भागीदारी से गढ़चिरौली में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है.
–
ओपी/पीएम
Skip to content