खेल जगत में शिवपुरी बना रहा नई पहचान, खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान : ज्योतिरादित्य सिंधिया

शिवपुरी, 12 नवंबर . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि शिवपुरी खेल के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है. Union Minister सिंधिया ने Thursday को शिवपुरी स्थित माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (अंडर-17 बालक) और प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिवपुरी की धरती पर देशभर की खेल प्रतिभाओं का एकत्रित होना गौरव का विषय है. खिलाड़ी यहां केवल पदक जीतने नहीं बल्कि अपने सपनों को नई उड़ान देने और अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने आए हैं.

इस दौरान Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पिता माधवराव सिंधिया को याद करते हुए कहा कि उनका मानना था कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण का माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता चाहते थे कि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर और मंच मिले. आज इसी परिसर में देश के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाते देखकर उन्हें विशेष संतोष हो रहा है. इस परिसर को आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का केंद्र बनाना ही उनके पिता की सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है.

Union Minister सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी खेल के क्षेत्र में भी यह नई पहचान बना रहा है. शहर में माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वीर सावरकर स्टेडियम, विjaipur स्टेडियम और इंडोर हॉल जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं. उन्होंने विशेष रूप से Madhya Pradesh राज्य महिला क्रिकेट अकादमी का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की पहली शासकीय महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी में स्थापित होना गौरव का विषय है.

उन्होंने कहा कि जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन के बाद अब राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की मेजबानी करना इस बात का प्रमाण है कि शिवपुरी राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के लिए अपनी क्षमताओं को लगातार विकसित कर रहा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी की उभरती खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र की बेटियां भी खेलों में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं.

उन्होंने प्रसिद्ध क्रिकेटर कपिल यादव की पुत्रियों दक्षता यादव और लावन्या यादव का अंडर-17 Madhya Pradesh क्रिकेट टीम में चयन होने पर उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इन उपलब्धियों से यह विश्वास मजबूत होता है कि शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की है.

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सोच, सुविधाओं और खिलाड़ियों को मिलने वाले अवसरों में व्यापक बदलाव आया है. खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से स्कूलों और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने, उन्हें प्रशिक्षण देने और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इसका सकारात्मक परिणाम अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में India के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है. कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश की बढ़ती खेल क्षमता, मेहनत और सामर्थ्य का प्रमाण हैं. आज India वैश्विक खेल मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है. प्रतियोगिता में 38 प्रदेशों के 765 खिलाड़ी और 120 अधिकारी भाग ले रहे हैं. शिवपुरी में पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

–

एसएनपी/पीएम