
Mumbai , 7 नवंबर . Actress खुशी कपूर ने 5 नवंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने जाह्नवी कपूर को ‘सबसे अच्छी बहन’ कहा, क्योंकि उन्होंने खुशी के जन्मदिन को बिल्कुल वैसा ही प्लान किया था जैसा कि खुशी ने सपना देखा था.
खुशी ने अपने जन्मदिन की पार्टी की कई पल इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं.
प्रिंटेड समर ड्रेस पहने खुशी एक बोर्ड के सामने खड़ी थीं, जिस पर उनके जन्मदिन की पार्टी में आने वालों का स्वागत किया गया था. इस बोर्ड पर खुशी के अलग-अलग हाव-भाव वाले कई कटआउट भी लगे थे.
बाउंसी कैसल से लेकर यूनिकॉर्न-थीम वाली सजावट और ‘कडल अ काउ’ (गाय को गले लगाने वाला) खास कॉर्नर तक, खुशी के जन्मदिन की पार्टी में खूब मस्ती और रौनक थी.
खुशी द्वारा शेयर की गई एक क्लिप में उन्हें पंख लगाकर केक काटते हुए देखा जा सकता है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने खास दिन पर परी का रूप धारण किया था.
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अब तक का सबसे बेहतरीन जन्मदिन. मेरी प्यारी बहन जाह्नवी कपूर, तुमने मेरे सपनों का जन्मदिन प्लान किया.”
इस पार्टी में शामिल हुए ओरी ने कमेंट किया, “अब मुझे समझ आया कि मेरी गर्दन में दर्द क्यों हो रहा है… मैं तो डर ही गया था कि पता नहीं मैंने क्या कर दिया है.”
इससे पहले, जन्मदिन की बधाई देते हुए ओरी ने खुशी को अपनी ‘सोल सिस्टर’, ‘म्यूज’, ‘सबसे बड़ी चीयरलीडर’ और ‘सपोर्टर’ बताया था.
उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी सोल सिस्टर, मेरी स्पॉटलाइट, मेरी राजकुमारी, मेरी एंजेल, मेरा चमकता सितारा, मेरी चीयरलीडर और मेरी सबसे बड़ी सपोर्टर को जन्मदिन मुबारक.”
इसके अलावा, खुशी की सौतेली बहन अंशुला कपूर ने कहा कि वह हमेशा उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर बनी रहेंगी. अंशुला ने बताया कि उन्हें खुशी को एक बेहतरीन युवती के रूप में विकसित होते देखना बहुत अच्छा लगता है.
उन्होंने लिखा, “एक साल और बड़ी, एक साल और समझदार और बहुत ज्यादा हॉट. जन्मदिन मुबारक हो, मेरी खुशी कपूर.”
अंशुला ने social media पर लिखा, “तुम्हें एक बेहतरीन महिला के रूप में बड़े होते देखना मेरे लिए सबसे सुखद अनुभवों में से एक रहा है. मैं हमेशा तुम्हारा सबसे जोर-शोर से हौसला बढ़ाती रहूंगी और हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी. ढेर सारा प्यार.”
–
डीके/डीकेपी
Skip to content