
Mumbai , 1 सितंबर . Maharashtra की देवेंद्र फडणवीस Government ने खुले तेल की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है. Government ने छोटे और पारंपरिक तेल व्यापारियों को एक साल की राहत देते हुए मौजूदा नियमों के पालन के लिए अस्थायी छूट देने का ऐलान किया है.
Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में तेल व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. इस बैठक में खुले तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंध और व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.
Chief Minister ने कहा कि 2011 में खुले तेल की बिक्री को लेकर कानून बनाया गया था. इस कानून का मुख्य उद्देश्य तेल की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. खुले तेल में मिलावट की आशंका अधिक रहती है, इसलिए पैक्ड और मानक तेल की बिक्री को बढ़ावा देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि तेल की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
हालांकि, Government ने यह भी स्वीकार किया कि आज भी बड़ी संख्या में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार खुले तेल की खरीदारी करते हैं. गांवों और छोटे शहरों में लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कम मात्रा में तेल खरीदते हैं. ऐसे में अचानक सख्ती लागू करने से आम लोगों और पारंपरिक कारोबारियों दोनों को परेशानी होगी.
इसी को ध्यान में रखते हुए Government ने संतुलित रास्ता अपनाया है. Government ने फिलहाल व्यापारियों को एक साल की मोहलत देने का फैसला किया है. इस एक साल के दौरान व्यापारी अपना कारोबार जारी रख सकेंगे, लेकिन उन्हें अपने कारोबार को नए नियमों के अनुसार ढालना होगा.
Chief Minister ने इस मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए एफडीए और व्यापारियों की एक संयुक्त समिति बनाने के निर्देश दिए हैं. यह समिति तय करेगी कि पारंपरिक कारोबारियों को नए नियमों के अनुरूप कारोबार करने के लिए क्या बदलाव करने होंगे, लाइसेंस प्रक्रिया कैसे सरल होगी और गुणवत्ता मानकों का पालन कैसे सुनिश्चित होगा.
Chief Minister फडणवीस ने स्पष्ट किया कि यह राहत केवल एक साल के लिए है और इसके बाद समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. एक साल बाद सभी व्यापारियों को अनिवार्य रूप से कानून का पालन करना होगा.
–
एससीएच/
Skip to content