खुद जीते तो जनता का जनादेश, हारे तो ईवीएम पर दोष; मानसिकता बदलें राहुल गांधी: शाइना एनसी

Mumbai , 30 सितंबर . शिवसेना नेता शाइना एनसी ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एसआईआर और ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब किसी राज्य में चुनाव जीतती है तो इसे जनता का जनादेश बताया जाता है लेकिन जब किसी राज्य में चुनाव हारती है तो इसका दोष ईवीएम पर लगाया जाता है.

शाइना एनसी का यह बयान उस वक्त आया, जब राहुल गांधी ने कहा कि यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं. एसआईआर के बाद मतदाता सूची में सिर्फ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए.

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए शाइना एनसी ने से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी अपने फैक्ट्स वेरिफाई करें. 2023 में बेला एस्टेट मामले में माननीय कोर्ट ने ही कहा था कि यह यमुना पर एक गैरकानूनी कब्जा है. जब बीएलओ मौके पर गए तो उन्होंने जांच की और पाया कि वहां कोई घर नहीं था और कोई वोटर भी नहीं था. वे वहां तीन बार गए. अगर आप एसडीएम को हटाने की मांग करके और यह कहकर कि ‘मैं देख लूंगा’, कब्जा करने वालों का साथ दे रहे हैं, तो आप ऐसा कहने वाले कौन होते हैं.

उन्होंने कहा कि अगर आप तेलंगाना और कर्नाटक में चुनाव जीतते हैं तो यह जनता का जनादेश है लेकिन जैसे ही दिल्ली, Maharashtra, बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनाव हारते हैं तो इसे ईवीएम की छेड़छाड़ बताते हैं. राहुल गांधी को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है.

इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर शाइना एनसी ने शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जो लोग घर से काम करते हैं, उनके लिए घर पर रहना आदत बन गई है. इंडिया ब्लॉक अलायंस में कुछ भी नहीं बचा है. अगर आप वर्चुअल कमिटमेंट का हिस्सा बनना चुनते हैं, तो वह कमिटमेंट जमीन पर होना चाहिए, फेसबुक लाइव और के जरिए नहीं.

इसी बीच, उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पपेट बताया. वहीं, Maharashtra के ठाणे की घटना पर उन्होंने कहा कि ठाणे की घटना चौंकाने वाली है और यह Maharashtra की संस्कृति या सभ्यता नहीं है. इसके बावजूद Police और प्रशासन जांच कर रहे हैं. फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है और cctv फुटेज की जांच की जा रही है. हमें Mumbai Police पर भरोसा है कि घटना का निष्पक्ष खुलासा किया जाएगा.

–

डीकेएम/पीएम