
Bhopal , 4 नवंबर . Madhya Pradesh के देवास जिले के खातेगांव के थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने के मामले में Police की कार्रवाई जारी है. इसी सिलसिले में दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है, दोनों का उपचार जारी है.
दरअसल, एक शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के लिए देवास जिले की Police को सतर्क किया गया था. उसी क्रम में खातेगांव के थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की थी. इसी दौरान उन्हें ट्रक से कुचल दिया गया था, इसके बाद से Government ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.
Police से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक गजेंद्र और सह आरोपी धीरज को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर खातेगांव लाया जा रहा था. इसी दौरान इन आरोपियों ने भागने की कोशिश की और Police को शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा.
Police अधीक्षक आदित्य मिश्रा के अनुसार, गजेंद्र को अलीराजपुर से गिरफ्तार किया गया था और उसे देवास लाया जा रहा था. इसी दौरान कार का पहिया पंचर हो गया, जिसे सुधारा जा रहा था. इस दौरान गजेंद्र ने लघुशंका की बात कही.
बताया गया है कि आरोपी गजेंद्र ने Policeकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की. आत्मरक्षा में Police द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली गजेंद्र के पैर में लगी. उसे उपचार के लिए देवास लाया गया.
इसी तरह, एक अन्य आरोपी धीरज ने भी Police अभिरक्षा से भागने की कोशिश की. नगर Police अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया है कि धीरज ने नोट प्रेस थाना क्षेत्र के करीब Police का हथियार छीनकर हिरासत से भागने की कोशिश की. Police ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो धीरज के पैर में गोली लगी. उसे भी उपचार के लिए देवास अस्पताल भेजा गया है. दोनों ही घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है.
पिछले दिनों दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने के बाद Chief Minister मोहन यादव ने पुरी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के साथ उनकी पत्नी को उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति का ऐलान किया था.
–
एसएनपी/एएस
Skip to content