खनिज कानून और एसआईआर पर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव पास करने की तैयारी

रांची, 24 नवंबर . Jharkhand विधानसभा में Wednesday से शुरू हो रहे दो दिवसीय विशेष सत्र में केंद्र Government के दो फैसलों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं. खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में संशोधन और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन Government केंद्र के खिलाफ सदन में प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. वहीं, भाजपा ने Government के इस कदम को Political एजेंडे का हिस्सा बताते हुए दोनों मुद्दों पर अपना पक्ष रखने की तैयारी की है.

25 और 26 नवंबर को होने वाला यह विशेष सत्र 11 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए मानसून सत्र का विस्तारित हिस्सा है. 27 अक्टूबर को Chief Minister हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया था. दोनों दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी. Government की कोशिश है कि दोनों मुद्दों पर चर्चा के बाद केंद्र के फैसलों के विरोध में प्रस्ताव पारित कर उसे भेजा जाए. इस सत्र का सबसे अहम मुद्दा खनिज कानून में संशोधन है. Jharkhand देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है.

कोयला, लौह अयस्क और दूसरे खनिजों से राज्य को बड़ी आमदनी होती है. राज्य Government को आशंका है कि केंद्र के संशोधित कानून से खनिज संपदा वाली जमीन पर सेस लगाने का राज्य का अधिकार प्रभावित होगा. इससे राज्य के राजस्व और खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों पर असर पड़ सकता है. दूसरा मुद्दा एसआईआर का है.

राज्य Government की चिंता है कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान दस्तावेजों और सत्यापन की प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम छूट सकते हैं. Government इस प्रक्रिया के प्रभाव और इससे जुड़ी आशंकाओं पर सदन में चर्चा चाहती है. Monday को Chief Minister हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित अपने आवास से सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों के साथ ऑनलाइन बैठक कर सत्र की तैयारियों की समीक्षा की थी. उन्होंने सभी मंत्रियों और विधायकों को दोनों मुद्दों पर पूरी तैयारी और तथ्यों के साथ सदन में अपनी बात रखने को कहा है. सत्तारूढ़ झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की रणनीति दोनों विषयों को राज्य के अधिकारों और जनता के हितों से जोड़कर उठाने की है.

दूसरी ओर, भाजपा भी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक कर अपनी रणनीति तय कर चुकी है. भाजपा का कहना है कि Government विशेष सत्र बुलाकर जनता को गुमराह कर रही है. पार्टी का कहना है कि एसआईआर चुनाव आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है. इसमें बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हैं और राज्य के अधिकारी भी इसमें शामिल रहते हैं. ऐसे में राज्य Government का इसका विरोध करना समझ से परे है.

एमएमडीआर कानून पर भाजपा का कहना है कि यह पूरे देश के लिए बनाया गया है. राज्य Government सेस और टैक्स लगाकर कोयले की कीमत बढ़ाना चाहती है, जिससे इसकी बिक्री प्रभावित हो रही है. दूसरे राज्यों में कोयले की बिक्री बढ़ रही है, जबकि Jharkhand में घट रही है. भाजपा ने Government पर अवैध कोयला कारोबार पर कार्रवाई के बजाय इस मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है. विशेष सत्र के दौरान दोनों मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के साथ राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और अन्य स्थानीय मुद्दे भी उठ सकते हैं.

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह Government के तय एजेंडे तक ही सीमित नहीं रहेगी. 28 नवंबर को हेमंत सोरेन Government के मौजूदा कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने वाले हैं. ऐसे में इस विशेष सत्र को Political रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दो दिनों की चर्चा के बाद सदन से निकलने वाला प्रस्ताव और उस पर सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के तर्क आने वाले दिनों में केंद्र और राज्य के बीच खनिज अधिकारों तथा एसआईआर को लेकर Political बहस की दिशा तय कर सकते हैं.

–

एसएनसी/डीकेपी