
वर्धा, 24 सितंबर . Maharashtra के वर्धा जिले में रेत माफिया के खिलाफ Police ने बड़ी कार्रवाई की है. स्थानीय अपराध शाखा ने अवैध रेत की चोरी और परिवहन करने वाले आरोपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और 20 ब्रास रेत जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है.
Police अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने जिले में अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा लगातार कार्रवाई कर रही है.
Police को 23 सितंबर 2026 को गोपनीय सूचना मिली थी कि हिंगणघाट थाना क्षेत्र के मौजा बोरखेड़ी रेती घाट पर कुछ लोग वणा नदी पात्र से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन कर रहे हैं. सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बोरखेड़ी रेती घाट मार्ग पर जाल बिछाया. जांच के दौरान मौके पर दो लाल रंग के महिंद्रा 575 डीआई कंपनी के ट्रैक्टर बिना अनुमति के रेत का परिवहन करते हुए पकड़े गए.
इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हिंगणघाट Police स्टेशन में रेत चोरी का मामला दर्ज किया गया है. चालक मालिक आकाश बिंदूसागर वानमारे, निवासी भीमनगर वार्ड; चालक किशोर दत्ताजी कुडमते, निवासी पिंपलगांव; और मालिक कुणाल मोरेश्वर येसेकर, निवासी भीमनगर वार्ड के रूप में हुई है.
आरोपियों द्वारा शासन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले वणा नदी पात्र से रेत की चोरी कर आर्थिक लाभ के लिए उसका अवैध परिवहन किया जा रहा था. मौके पर ही Police ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 20 ब्रास रेत जब्त कर ली. जब्त माल की कुल कीमत लगभग 12,20,000 रुपए आंकी गई है.
Police ने बताया कि यह कार्रवाई Police अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल और अपर Police अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर की गई. इस कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा के Police निरीक्षक विनोद चौधरी, नरेंद्र पाराशर, रामेश्वर नागरे, मिथुन जिचकार और प्रफुल पुनवटकर सहित पूरी टीम शामिल थी.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content