खड़गे के बयान पर सपा-कांग्रेस का बचाव, कहा-‘भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने का कर रही प्रयास’

New Delhi, 26 अक्टूबर . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी और बिहार की राजनीति में चल रहे घटनाक्रम को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने खड़गे के बयान का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. वहीं, ओवैसी को जवाब देते हुए उन्होंने Samajwadi Party में मुस्लिम नेताओं की भागीदारी का जिक्र किया. दूसरी ओर, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का समर्थन किया है.

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने से बात करते हुए कहा कि भाजपा के लोग सोनिया गांधी, राजीव गांधी सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं को गाली देते हैं तब कोई कुछ नहीं बोलता है, क्या देश में भाजपा और आरएसएस को ही गाली देने का सर्टिफिकेट मिला है. भाजपा के लोगों को ये नहीं पता कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुहावरा कहा था.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi भी इसी देश के नागरिक हैं, जब आपको अमेरिका कुछ बोलता है तो आपके पास कुछ जवाब नहीं रहता है. भाजपा के लोग हमेशा रोते रहते हैं. देश में सभी के मां-बाप का सम्मान होना चाहिए. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर संबंधी बयान पर पप्पू यादव ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे बनाना ये भाजपा और आरएसएस का काम है. कश्मीर India की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय पहचान का अभिन्न हिस्सा है. कश्मीर के लोग भाग के खून में, वो लोग Pakistan छोड़ India में रह रहे हैं. अगर आज कश्मीर India का हिस्सा है तो इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि वहां के लोगों की हो जो India को अपना देश मानकर रहते हैं. कश्मीर India का हिस्सा है और इसमें वहां के उन लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है जो संविधान का सम्मान करते हैं तथा भारतीय परंपराओं में विश्वास रखते हैं.

सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया जा रहा है. भाजपा नारों को बदलकर उनका इस्तेमाल Political हथियार के रूप में करती है, जो लोकतांत्रिक राजनीति के लिए उचित नहीं है. राजनीति में वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि खड़गे का आशय उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई से था, जो संविधान को कमजोर करने या उसे समाप्त करने का प्रयास करते हैं.

सपा प्रवक्ता वर्मा ने भाजपा से सवाल किया कि क्या उसने कभी संविधान को कमजोर करने की कोशिश नहीं की और क्या संसद में कई विधेयक मौखिक मतदान यानी ‘वॉयस वोट’ के जरिए पारित नहीं कराए गए? भाजपा के पास इन सवालों का मुद्दों पर आधारित जवाब नहीं है, इसलिए वह अनावश्यक बयानबाजी कर रही है.

असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष वर्मा ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश आने से पहले राज्य की Political परिस्थितियों और Samajwadi Party की स्थिति का अध्ययन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ओवैसी वर्ष 2017 की बात कर रहे हैं जबकि Samajwadi Party वर्तमान Political परिदृश्य की चर्चा कर रही है. Samajwadi Party में 32 मुस्लिम विधायक और चार मुस्लिम सांसद हैं. इसके अलावा, पार्टी संगठन और विधायी निकायों में भी मुस्लिम नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हुई हैं.

उन्होंने ओवैसी से सवाल किया कि वह उत्तर प्रदेश में अपना पहला उम्मीदवार किस सीट से उतारेंगे. उन्होंने मटेरा और शीशमहल जैसी सीटों का उल्लेख करते हुए ओवैसी की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए.

–

पीएम