खड़गे के बयान पर भाजपा नेताओं का कांग्रेस पर तंज, कहा-‘कांग्रेस की भाषा हो गई है अमर्यादित’

New Delhi, 26 अक्टूबर . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के Prime Minister Narendra Modi को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. BJP MP मनोज तिवारी ने खड़गे के बयान को गलत बताते हुए कांग्रेस पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. वहीं, जम्मू-कश्मीर में भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने केंद्र Government के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण की बात कही. दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने भी खड़गे और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयानों पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को घेरा.

BJP MP मनोज तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी करना बेहद गलत है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की भाषा लगातार अमर्यादित होती जा रही है और खड़गे के बयान से यह बात साबित होती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से इस तरह के बयान देना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी Prime Minister Narendra Modi की माता और स्वयं Prime Minister के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. इस तरह की बयानबाजी Political मर्यादाओं के खिलाफ है.

मनोज तिवारी ने कांग्रेस की Political स्थिति पर सवाल उठाएते हुए कहा कि कांग्रेस ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश की लेकिन उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिली. इसके बाद पार्टी के नेताओं में निराशा और हताशा बढ़ गई, जिसके चलते वे Prime Minister के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

जम्मू में भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में एक मजबूत Government काम कर रही है. भाजपा हमेशा जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण में विश्वास करती रही है. रंधावा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर India का अभिन्न अंग था और हमेशा रहेगा. जम्मू-कश्मीर के India के साथ एकीकरण का जश्न मनाना देश की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूत करने का प्रतीक है.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की Prime Minister Narendra Modi के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई. शर्मा ने कहा कि निराशा और हताशा में कांग्रेस अपनी Political मर्यादाएं भूलती जा रही है. पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस तरह की बयानबाजी करते थे लेकिन अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जब किसी राष्ट्रीय Political दल के इतने वरिष्ठ नेता की ओर से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे देश के नागरिकों को ठेस पहुंचती है. यदि पार्टी का अध्यक्ष ही असंसदीय भाषा का प्रयोग करता है, तो पार्टी के अन्य नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है.

सुनील शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है और उनके बयान से उन्हें कोई हैरानी नहीं हुई. जब-जब नेशनल कॉन्फ्रेंस Political रूप से कमजोर होती है, तब-तब Pakistan का मुद्दा उठाया जाता है. जनता ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को नकार दिया है और पार्टी की स्थिति कमजोर हो गई है.

–

पीएम