खड़गे और सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

New Delhi, 19 नवंबर . देश की पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने Thursday को दिल्ली स्थित ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इंदिरा गांधी को अदम्य साहस, संघर्ष और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक बताया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “India की ‘लौह महिला’ और पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी की जयंती पर शत-शत नमन. देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, योगदान, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा.”

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपनी छोटी उम्र में दादी इंदिरा गांधी के साथ खेलते हुए दिखीं. उन्होंने अपनी दादी इंदिरा को ‘शेरनी’ बताया और कहा कि ‘आपकी जैसी दूसरी कोई कभी नहीं होगी.’

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने लिखा, “India की प्रथम महिला Prime Minister इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व की प्रतीक इंदिरा जी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया. राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण, गरीबों और वंचितों के उत्थान का संकल्प तथा एक सशक्त India के निर्माण के लिए उनकी दूरदर्शिता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी.”

इससे पहले, Prime Minister Narendra Modi ने पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.”

Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने भी India की पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया.

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने पोस्ट किया, “मुश्किल दौर में देश का नेतृत्व करते हुए इंदिरा गांधी ने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की भूमिका को दृढ़ता से रखना, देश की सुरक्षा के मुद्दों को संभालना और आर्थिक-सामाजिक नीतियों के माध्यम से देश की प्रगति पर प्रभाव डालना, ये उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण बातें थीं. उनके Political सफर से नेतृत्व में साहस, फैसलों के दूरगामी परिणाम और लोकतंत्र में जवाबदेही पर विचार करने का अवसर मिलता है. India की पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि.”

–

डीसीएच/