क्षेत्रीय तनाव को लेकर अराघची ने सऊदी के विदेश मंत्री से की बात, कहा- सैन्य कार्रवाई से नहीं निकलेगा हल

तेहरान, 12 अक्टूबर . ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने Sunday रात सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से फोन पर वर्ता की. इस दौरान उन्‍होंने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई. अराघची ने कहा क‍ि क्षेत्रीय संकटों का समाधान सैन्य कार्रवाई से नहीं निकलेगा.

ईरान की समाचार एजेंसी मेहर न्‍यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अपने सऊदी समकक्ष से कहा क‍ि क्षेत्र में चल रहे संकटों का कोई सैन्य समाधान नहीं है. उन्होंने कहा कि तेहरान, रियाद और सना के बीच बातचीत शुरू कराने में मदद करने के लिए तैयार है.

इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और ताजा घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया. ईरानी विदेश मंत्री ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और कहा कि केवल सैन्य रास्ते पर जोर देना और Political समाधान को नजरअंदाज करना मौजूदा हालात को और जटिल बना देगा.

मेहर न्‍यूज के अनुसार, अराघची ने इस बात पर जोर दिया कि Political समाधान को नजरअंदाज करते हुए सैन्य तरीका अपनाए रखने से मौजूदा हालात और बिगड़ेंगे ही. उन्होंने फिर दोहराया कि इलाके में मौजूद संकटों का कोई सैन्य समाधान नहीं है.

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, सऊदी अरब और यमन के बीच बातचीत शुरू करने और Political समाधान तक पहुंचने में मदद के लिए हर तरह की सहायता देने को तैयार है.

सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण खाड़ी में तनाव का माहौल बना हुआ है. हूती समूहों की ओर से लगातार हमले जारी हैं. Sunday को भी सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने Monday को बताया कि यमन के हूती समूह की ओर से दागे गए एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया गया.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अलग-अलग बयानों में अल-मालिकी ने कहा कि ड्रोन को सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत (ईस्टर्न प्रोविंस) में इंटरसेप्ट किया गया, जबकि बैलिस्टिक मिसाइल को हूतियों ने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के खमीस मुशैत शहर की ओर दागा था.

–

एवाई/एएस