
तिरुवनंतपुरम, 2 सितंबर . पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और दुनिया में अपने खेल की वजह से लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा एवेइरो केरलम के दौरे पर थीं. अपने दौरे के दौरान एवेइरो ने राज्य के Chief Minister वीडी सतीशन से मुलाकात की. सतीशन ने social media के माध्यम से इस मुलाकात की जानकारी दी है.
सीएम वीडी सतीशन ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें वह एल्मा एवेइरो से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं.
सतीशन ने लिखा, “क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन, एल्मा एवेइरो, जब वे केरलम आई थीं, उनसे अच्छी बातचीत हुई. उनके साथ मलयाली लोगों का फुटबॉल और क्रिस्टियानो के लिए बहुत ज्यादा जुनून और प्यार साझा किया. उन्होंने प्यार से वादा किया कि वे केरलम के फुटबॉल फैंस की शुभकामनाएं और प्यार रोनाल्डो तक पहुंचाएंगी.”
रिपोर्ट के मुताबिक एल्मा एवेइरो केरल के कोझिकोड में एक ज्वेलरी शोरूम ‘स्पार्कल डायमंड फेस्ट’ के उद्घाटन के लिए पहुंची हैं. उनके आने से पूरे राज्य में रोनाल्डो के फैंस और फुटबॉल फॉलोअर्स के बीच उत्साह है. एवेइरो की इस यात्रा के दौरान उनके लिए खास इंतजाम किया गया है.
53 साल की एल्मा एवेइरो, रोनाल्डो के बेहद करीब हैं. रोनाल्डो social media पर अपनी बहन के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं. इसलिए, फुटबॉल फैंस और रोनाल्डो फैंस के बीच एवेइरो का नाम अनजाना नहीं है.
केरलम India का एक ऐसा राज्य है, जहां फुटबॉल के प्रति दिवागनी देखने को मिलती है. राज्य में रोनाल्डो को लेकर हर वर्ग के फुटबॉल फैंस के बीच दिवानगी है.
बात रोनाल्डो की करें, तो फीफा विश्व कप 2026 में उनकी कप्तानी वाली पुर्तगाल का सफर निराशाजनक रहा था. टीम राउंड-16 से आगे नहीं बढ़ सकी थी. इसी के साथ रोनाल्डो को पुर्तगाल को विश्व कप जिताने का सपना भी टूट गया था. रोनाल्डो ने घोषणा की है कि आगामी फुटबॉल सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन का हो सकता है.
–
पीएके
Skip to content