
New Delhi, 19 नवंबर . दिल्ली Police ने धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह ने क्रिप्टोकरेंसी (यूएसडीटी/टेथर) में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 55 लाख रुपए ठग लिए थे. Police ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और Haryana में सक्रिय इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने अमर कॉलोनी Police स्टेशन में दर्ज एक मामले का खुलासा किया है. Police ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, अपराध में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी और 3 लाख रुपए बरामद किए हैं.
Police के अनुसार, यह गिरोह चार स्तरों पर काम करता था. सबसे पहले इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों के जरिए लोगों को निशाना बनाया जाता था. इसके बाद आरोपी अवैध तरीके से हासिल किए गए सिम कार्ड और अंतरराष्ट्रीय वॉट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करके पीड़ितों से संपर्क करते थे.
इसके बाद गिरोह के सदस्य पीड़ितों से मिलकर उनका भरोसा जीतते थे और उनके ट्रस्ट वॉलेट एप्लिकेशन तक पहुंच बना लेते थे. अंत में, वे पीड़ितों को यूएसडीटी के बदले नकद देने के लिए राजी करते थे, और बाद में उनके वॉलेट से वह रकम निकाल लेते थे.
दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी राहुल की शिकायत पर 4 अक्टूबर को First Information Report दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन के जरिए ‘कृष्णा अग्रवाल’ नाम के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया. आरोपी ने उन्हें भारी मुनाफे का लालच देकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए राजी कर लिया.
3 अक्टूबर को शिकायतकर्ता ने 36 लाख रुपए नकद दिए, जिसके बदले उन्हें अपने ट्रस्ट वॉलेट में 36,000 यूएसडीटी मिले. अगले दिन, उन्होंने 55,000 यूएसडीटी के बदले फिर से 55 लाख रुपए दिए. हालांकि, आरोपियों ने पहले से हासिल की गई पहुंच का गलत इस्तेमाल करते हुए, कुछ ही मिनटों में उनके वॉलेट से पूरी रकम निकाल ली.
मामले की गंभीरता को देखते हुए, दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. यह टीम एसीपी (ऑपरेशंस) वी.के.पी.एस. यादव और दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी की देखरेख में काम कर रही थी.
जांच के दौरान Police ने आरोपियों की पहचान करने के लिए cctv फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी का विश्लेषण किया. आरोपियों में से एक, रितिक चावला, ‘कृष्णा अग्रवाल’ के नाम से काम कर रहा था और उसी ने शिकायतकर्ता को यूएसडीटी में निवेश करने के लिए उकसाया था. जांच से पता चला कि अमन ने ओमप्रकाश के जरिए सिम कार्ड का इंतजाम किया था, जिसने इन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से हासिल किया था. बाद में ये सिम कार्ड रितिक और गौरव राणा को दे दिए गए.
Police को यह भी पता चला कि रितिक ने अपने साथियों सौरभ उर्फ छोटू, शिवम और प्रशांत के लिए अमर कॉलोनी में एक एयरबीएनबी प्रॉपर्टी पर रहने का इंतजाम किया था, ताकि वे वहां संभावित पीड़ितों से मिल सकें.
शिकायतकर्ता के साथ अपनी पहली मुलाकात के दौरान आरोपियों ने उसके ‘ट्रस्ट वॉलेट’ का एक्सेस हासिल कर लिया और उसका भरोसा जीतने के लिए 10 यूएसडीटी ट्रांसफर किए. 3 अक्टूबर को उन्होंने उसे 36 लाख रुपए में 36,000 यूएसडीटी बेचे. इस दौरान अपना भरोसा कायम करने के लिए उन्होंने जानबूझकर लगभग 1.5 लाख रुपए का नुकसान उठाया.
4 अक्टूबर को आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 55 लाख रुपए लिए और उसके वॉलेट में 55,000 यूएसडीटी ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद उन्होंने पहले से हासिल किए गए एक्सेस का इस्तेमाल करके वह क्रिप्टोकरेंसी वापस निकाल ली. शिवम मौके से चला गया, जबकि सौरभ और प्रशांत नगदी लेकर स्कूटी से भाग गए. बाद में उन्होंने बुराड़ी में यह रकम रितिक को सौंप दी.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश, अमन, रितिक चावला, गौरव राणा और सौरभ उर्फ छोटू के रूप में हुई है. Police के अनुसार, गौरव इस गिरोह का मुख्य सरगना था, जबकि बाकी लोगों ने सिम कार्ड का इंतजाम करने, पीड़ितों से संपर्क करने और नकदी इकट्ठा करने जैसे अलग-अलग काम किए.
Police ने जो चीजें बरामद की हैं, उनमें 16 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड (जिनमें से 3 का इस्तेमाल अपराध में किया गया था), लिफाफों के साथ 3 नए सिम कार्ड, एक खाली सिम कार्ड का लिफाफा, अपराध में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी और 3 लाख रुपए शामिल हैं. मामले की आगे की जांच चल रही है.
–
एससीएच/
Skip to content