
कौशाम्बी, 1 सितंबर . उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में Police ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा है. थाना पिपरी क्षेत्र में हुई दुर्घटना के मामले में Police अधीक्षक सत्यनारायण ने तीन वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है.
Police के मुताबिक, घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. Police के अनुसार, 31 अगस्त को थाना पिपरी क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई थी. मामले में छह आरोपियों के खिलाफ थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 219/2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 4/5/9बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
Police ने बताया कि मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से एक आरोपी को Police मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था. वहीं, तीन अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. फरार आरोपियों की पहचान महमूदपुर मनौरी, थाना पिपरी, जनपद कौशाम्बी निवासी शकील पुत्र निजामुद्दीन, कहकसा बानो पत्नी नौशाद और आदिल पुत्र नौशाद के रूप में हुई है.
Police अधीक्षक ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. Police अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद से ही फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. Police की टीमें आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं. Police अधीक्षक सत्यनारायण ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फरार आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह तत्काल नजदीकी Police थाना या जनपद कंट्रोल रूम को सूचना दे.
Police ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद Police और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई तेज कर दी है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और उनकी कथित भूमिका के संबंध में स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है. अवैध पटाखा निर्माण एवं भंडारण फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत और पांच के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में Police प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.
Police महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र ने पिपरी थाना और चायल चौकी में तैनात सात निरीक्षक/उपनिरीक्षकों को अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप में निलंबित कर दिया है. Police के मुताबिक, 31 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्ला शाहबाजी में एक अवैध पटाखा निर्माण एवं भंडारण कारखाने में विस्फोट हुआ था. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए.
घटना के संबंध में पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. जांच में सामने आया कि जिस पटाखा निर्माण एवं भंडारण कारखाने में विस्फोट हुआ, उसकी अनुमति अली पुत्र निजामुद्दीन, निवासी महमूदपुर मनौरी, थाना पिपरी को 31 मार्च 2026 तक के लिए निर्गत की गई थी.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content