‘कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन’, तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

New Delhi, 30 सितंबर . भारतीय तीरंदाज साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में India को गोल्ड मेडल दिलाया. भारतीय जोड़ी की इस खास उपलब्धि के लिए President द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें बधाई दी है.

President द्रौपदी मुर्मु ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव को बहुत-बहुत बधाई. हर तीर के सही निशाने पर लगने के साथ, आपने सटीकता और निरंतरता का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. यह आपके कौशल और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन है.”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने राजेश-चिकिता की जोड़ी को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “India के लिए गोल्ड. एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी को बहुत-बहुत बधाई. यह एक शानदार जीत है, जिससे India के लिए लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का कोटा भी पक्का हो गया है.”

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राजेश और चिकिता के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय तीरंदाजों ने दिखाया कमाल का कारनामा. एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी टीम को बधाई.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जोड़ी को बधाई देते हुए लिखा, “गोल्ड पर कब्जा. भारतीय तीरंदाजी के लिए एक और शानदार कामयाबी. एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव को बधाई. साउथ कोरिया के खिलाफ रोमांचक शूट-ऑफ में संयम बनाए रखते हुए, इस जोड़ी ने खिताब जीता और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए India का कोटा भी पक्का किया. जय हिंद.”

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने भारतीय जोड़ी को बधाई देते हुए लिखा, “रोमांचक शूट-ऑफ के बाद गोल्ड. एशियन गेम्स 2026 में साउथ कोरिया को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जीतने पर चिकिता तनीपार्थी और साहिल राजेश जाधव को बहुत-बहुत बधाई. इस शानदार जीत से India को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए क्वालिफिकेशन कोटा भी मिल गया है. भारतीय तीरंदाजी के लिए एक ऐतिहासिक जीत.”

–

एसएम/एएस