
Mumbai , 26 सितंबर . Maharashtra कांग्रेस के राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर चल रहे विवादों पर बोलते हुए उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया. इसके साथ ही उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की. आइए जानते हैं कि कौन हैं चंद्रकांत हंडोरे?
चंद्रकांत हंडोरे ने से बातचीत के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे का भी जिक्र किया और दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की ओर से लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे हैं.
हालांकि, हम बात कर रहे हैं कांग्रेस राजयसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे की, जिन्होंने एक मुद्दे पर बोलते हुए अपना आप खो बैठे और मुख्य चुनाव आयुक्त पर अभद्र टिप्पणी कर दी.
चंद्रकांत दामोदर हंडोरे Maharashtra कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, वह एक अनुभवी नेता हैं और मेयर से लेकर मंत्री तक रह चुके हैं.
हंडोरे ने 12वीं Maharashtra विधानसभा में चेंबूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. वह Maharashtra Government में सामाजिक न्याय विभाग के कैबिनेट मंत्री भी रहे. विलासराव देशमुख के नेतृत्व वाली Government के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं.
हंडोरे के Political सफर का एक चर्चित 2004 Maharashtra विधानसभा चुनाव रहा. इस चुनाव में उन्होंने चेंबूर सीट से आरपीआई उम्मीदवार और गैंगस्टर छोटा राजन के भाई दीपक निखलजे को हराया था. इसके बाद राज्य की राजनीति में हंडोरे की स्थिति और मजबूत हुई और वह Maharashtra Government में कैबिनेट मंत्री भी बने.
चंद्रकांत हंडोरे का सफर केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहा. राजनीति में सक्रिय होने से पहले वह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में केरोसिन एजेंट के तौर पर काम करते थे.
हंडोरे Maharashtra कांग्रेस संगठन में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. वह 2014 से 2021 तक Maharashtra प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे. 5 फरवरी 2021 को उन्हें Maharashtra प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. इसके अलावा वह Mumbai प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. हंडोरे अंबेडकरवादी सामाजिक-Political संगठन ‘भीम शक्ति’ के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं.
साल 2022 में चंद्रकांत हंडोरे को कांग्रेस ने Maharashtra विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया था. हालांकि, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उनकी हार के पीछे क्रॉस वोटिंग को कारण बताया गया. 2024 में उन्हें राज्यसभा चुनाव में उतारा और वह राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे.
एक समय पूर्वी Mumbai की राजनीति में हंडोरे की मजबूत पकड़ मानी जाती थी. चेंबूर के साथ गोवंडी, मानखुर्द, घाटकोपर और आरसीएफ जैसे इलाकों में उनका प्रभाव रहा, लेकिन Maharashtra में कांग्रेस की Government जाने के साथ ही पकड़ भी कमजोर होती चली गई.
हालांकि, अब चंद्रकांत हंडोरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर दिए गए बयान के कारण चर्चा में हैं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content