कोल्हापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बिश्नोई गैंग के सरगना समेत दो गिरफ्तार

पुणे, 28 अगस्त . Maharashtra की कोल्हापुर Police ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

दरअसल, कोल्हापुर में अंतरराज्यीय संगठित अपराध गिरोह के खिलाफ Police ने बड़ी कार्रवाई की है. कुख्यात बिश्नोई गैंग के सरगना शामलाल गोवर्धनराम पुनिया उर्फ बिश्नोई और उसके साथी श्रीराम मांजु उर्फ पाचाराम बिश्नोई को स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने कोल्हापुर जिला सत्र न्यायालय परिसर से हिरासत में लिया.

Rajasthan और पिंपरी-चिंचवड़ Police से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी कई गंभीर अपराधों में फरार थे और Police को उनकी तलाश थी. दोनों के न्यायालय परिसर में आने की जानकारी मिलने के बाद कोल्हापुर Police ने जाल बिछाया. दोनों आरोपी पार्किंग से बाहर निकलते समय Police को देखकर कार से भागने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, Police ने गेट बंद कर उनका रास्ता रोक लिया और दोनों को हिरासत में ले लिया.

शामलाल पुनिया के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और अवैध हथियार रखने समेत 17 गंभीर मामले दर्ज हैं. वहीं, श्रीराम मांजु के खिलाफ हत्या का प्रयास, डकैती, बलात्कार, छेड़छाड़, चोरी और सेंधमारी समेत 26 मामले दर्ज होने की जानकारी Police ने दी है. दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए संबंधित पिंपरी-चिंचवड़ और Rajasthan Police के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यह कार्रवाई Police अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा के Police निरीक्षक सुशांत चव्हाण और उनकी टीम ने पिंपरी-चिंचवड़ Police के सहयोग से की. Police की ओर से अपराधियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई और जांच जारी है.

डीके/एबीएम