
कोलकाता, 18 अक्टूबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Sunday को कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं से अस्पताल जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पश्चिम बंगाल Government हर घायल और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Sunday को दोपहर में कोलकाता के साल्ट लेक स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे. उनके साथ राज्य के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य मौजूद थे. गृह मंत्री ने प्रशासन से अस्पताल में भर्ती किए गए 14 लोगों की सेहत के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा, उन्होंने कुछ घायल लोगों से बातचीत भी की.
शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “इस कठिन घड़ी में पश्चिम बंगाल Government हर घायल और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. मां दुर्गा सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें, यही प्रार्थना है.”
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरद्वत मुखर्जी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 14 लोगों में से 13 की हालत स्थिर है. वे खतरे से बाहर हैं. उन्होंने कहा, “यहां तक कि जिस व्यक्ति की हालत थोड़ी गंभीर है, उसके लिए भी मैं ‘संकट’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा. मुझे उम्मीद है कि मरने वालों की संख्या अब और नहीं बढ़ेगी. मैं खुद घायलों के इलाज की व्यवस्था पर नजर रख रहा हूं.”
गृह मंत्री शाह Saturday रात कोलकाता पहुंचे थे. Sunday को उनके कई कार्यक्रम तय थे. हालांकि, भगदड़ की इस दुखद घटना के बाद उन्होंने अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए. इसके बजाय वे सुबह सबसे पहले दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर गए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद अमित शाह, Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ अस्पताल पहुंचे. वे आज ही New Delhi वापस लौट जाएंगे.
कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में Saturday शाम भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें कम से कम 19 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालुओं का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है.
–
डीसीएच/
Skip to content