कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के यात्रियों ने सुनाई हादसे की आपबीती, बोले-बड़ा हादसा टला

गुवाहाटी, 11 नवंबर . कोलकाता से साइरंग जा रही कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए. Wednesday सुबह सात बजे के आसपास हुए इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आईं लेकिन एक भीषण हादसा टल गया. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन को मेन लाइन पर जाना था लेकिन वह लूप लाइन पर ही रह गई, जिससे आगे पटरी खत्म होने पर ट्रेन डिरेल हो गई.

कलकत्ता से साइरंग जा रहे एक व्यक्ति ने कहा, ” Wednesday सुबह सात बजे गाड़ी में अचानक जोर का झटका लगा. इसके बाद पता चला कि ट्रेन पटरी से डिरेल हो गई है. नीचे उतरकर देखने गए तो पता चला कि ट्रेन लूप लाइन में थी. उसे मेन लाइन पर जाना था लेकिन वह लूप लाइन में ही रह गई. आगे पटरी खत्म होने के कारण गाड़ी एक तरफ चली गई.”

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कहीं न कहीं स्टेशन मास्टर की गलती हो सकती है. ट्रेन तो सिग्नल मिलने के बाद ही आगे बढ़ी होगी. उसे मेन लाइन पर जाना था लेकिन वह मेन लाइन पर आई ही नहीं. इसी वजह से आगे की पटरी खत्म हो गई और ट्रेन डिरेल हो गई. इससे बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया. कई लोगों को चोट भी लगी है. हमें भी हल्की चोट लगी क्योंकि हम आगे की तरफ ही थे. जिन लोगों को ज्यादा चोटें लगीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बार-बार कहा जा रहा है कि दस मिनट में ट्रेन आ रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई है.

मिष्टी भट्टाचार्य ने कहा, “मैं सिलचर की रहने वाली हूं. मैं प्रयागराज तीर्थ यात्रा पर गई थी और वहां से लौट रही थी. कोलकाता से साइरंग ट्रेन में यात्रा कर रही थी. हादसे के बाद हम लोग बहुत ज्यादा घबरा गए थे क्योंकि अचानक एक जोरदार झटका लगा. भगवान की कृपा से हम सभी सुरक्षित हैं. मुझे लगा कि मैं गिरने वाली हूं. बाद में लोगों ने बताया कि कुछ हुआ है. बाहर जाकर देखा तो इंजन के पास वाला डिब्बा पटरी से उतर गया था.”

उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से हमें कुछ नहीं हुआ. हम तीर्थ यात्रा पर गए थे और शायद भगवान का आशीर्वाद ही था कि हम सुरक्षित हैं. रेलवे ने बहुत जल्दी राहत पहुंचाई. इसके लिए मैं रेलवे का धन्यवाद करती हूं. मिष्टी ने कहा कि हमें बताया गया है कि सभी यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन भेजी जा रही है. हमें प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर इंतजार करने के लिए कहा गया है. रेलवे की ओर से बिस्कुट, केक, पानी की बोतल आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

एक अन्य यात्री संजय कुमार भारती ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी तारोकेश्वर से आ रहे थे. हम पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले हैं. हम न्यू हाफलोंग जा रहे थे और इसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के साथ गुवाहाटी से 30 किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ. यदि ट्रेन की गति अधिक होती तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था. उस समय ट्रेन की गति लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी, इसलिए बड़ा नुकसान टल गया. फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मिजोरम के सैरांग से कोलकाता जा रही ट्रेन अपने इंजन (लोकोमोटिव) समेत Wednesday सुबह 6:54 बजे पटरी से उतर गई. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया.

–

पीएम