
New Delhi/ Mumbai , 18 अक्टूबर . कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ पर कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया और Government से जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस नेता उदित राज ने से कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटना हुई. कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ितों के प्रति संवेदना. Government को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करना चाहिए ताकि उनकी जान बचाई जा सके. निश्चित तौर पर लापरवाही हुई है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.”
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, “यह सुनिश्चित करना कि ऐसी दुर्घटना दोबारा न हो, यह जिम्मेदारी कहीं न कहीं प्रशासन की भी है. जब इतने बड़े पैमाने पर आयोजन होते हैं और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं, तो आग बुझाने के उचित इंतजाम उपलब्ध होने चाहिए. ऐसी घटनाएं यहां-वहां होती रहती हैं, जिससे लोगों की जान चली जाती है. इस नुकसान को रोकना एक जिम्मेदारी है जो Government और स्थानीय प्रशासन को लेनी चाहिए. जहां भी लोग बड़े पैमाने पर इकट्ठा होते हैं और ऐसे आयोजन होते हैं, Government को जवाबदेही लेनी चाहिए.”
इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली पर हुसैन दलवई ने कहा, “अभी लोगों के मन में गुस्सा है क्योंकि यह Government बिल्कुल भी कुछ सुनती नहीं है. बार-बार मुद्दा उठाने और विभिन्न तरीकों से विरोध करने के बावजूद, जिसमें इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन भी शामिल है, जहां 12 अक्टूबर को दिल्ली में अपनी आवाज उठाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हुई थी, Government अभी भी एसआईआर को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, न ही उन्हें हटा रही है. ज्ञानेश कुमार को हटाना जरूरी है लेकिन वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं. इस वजह से इंडिया ब्लॉक की ओर से 1 नवंबर को एक बड़ी बैठक होगी, जहां पूरे India के सभी राज्यों के लोग, साथ ही विभिन्न संगठन एकजुट होंगे और बड़ी संख्या में भाग लेंगे.”
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर हुसैन दलवई ने कहा, “इसे बदलना चाहिए, लोगों पर अत्याचार करने वाली Government कैसे रह सकती है. यह लोकतंत्र है, जहां Government संविधान के अनुसार चलती है. यहां चुनाव होते रहते हैं. यह एक संवैधानिक Government है. यहां फासीवादी Government नहीं चलेगी. वर्तमान Government फासीवाद की ओर बढ़ रही है और हर कोई इसके खिलाफ खड़ा है.”
बता दें कि उद्धव ठाकरे ने कहा था कि यदि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र Government लोगों से वोट देने और विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार छीन रही है, तो ऐसी Government को बदलने की जरूरत है.
–
पीएम
Skip to content