कोलकाता बाल विवाह मामले में नया मोड़, नाबालिग के पिता समेत तीन लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 31 अगस्त . कोलकाता Police ने बाल विवाह का एक मामला सामने आने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें नाबालिग लड़की का पिता, उसका पति और सास शामिल है.

यह मामला तब सामने आया, जब लड़की के पिता को पश्चिम बंगाल Government की ‘कन्यारत्न शिक्षा अनुदान योजना’ के तहत वित्तीय सहायता मिलती रही. यह योजना अविवाहित लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल विवाह को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जाती है.

Police ने नाबालिग लड़की के विवाह, अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में पति और सास के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में स्थित हरिदेवपुर Police स्टेशन के अधिकारियों ने Sunday को तीनों को गिरफ्तार किया.

Police के मुताबिक, नाबालिग लड़की दक्षिण 24 परगना जिले के नोडाखाली इलाके की रहने वाली है. वह कोलकाता में हरिदेवपुर के एक युवक से मिली थी और करीब डेढ़ महीने पहले उसके साथ घर से चली गई थी.

युवक ने लड़की से शादी की और उसे हरिदेवपुर स्थित अपने घर ले गया. Police ने बताया कि युवक की मां को पता था कि लड़की 18 साल से कम उम्र की है, फिर भी उसने उसे अपनी बहू के तौर पर स्वीकार कर लिया.

लड़की के परिवार ने शादी की बात छिपाई ताकि उन्हें ‘कन्यारत्न योजना’ के तहत आर्थिक मदद मिलती रहे. यह पैसा नाबालिग लड़की के बैंक खाते में जमा होता था.

Police ने बताया कि लड़की के पिता ने बाद में उसके ससुराल वालों से संपर्क किया और कहा कि उन्हें अपनी बेटी के उनके साथ रहने से कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते परिवार को हर महीने मिलने वाली सरकारी मदद मिलती रहे. उन्होंने फोन पर लड़की को भी यही बात कही.

हालांकि योजना का लाभ मिलते रहने के लिए वेरिफिकेशन के मकसद से नाबालिग लड़की का अपने मायके लौटना जरूरी था. खबरों के मुताबिक, पिता की धमकियों के बावजूद उसने लौटने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने ससुराल में ही रहना चाहती है.

इसके बाद पिता ने एक एनजीओ से संपर्क किया और बताया कि उनकी नाबालिग बेटी की शादी हो गई है. एनजीओ के अधिकारियों ने हरिदेवपुर Police को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद Police की एक टीम लड़की के ससुराल गई और उसे वहां से सुरक्षित निकाला.

Police ने लड़की के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.

लड़की के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि Police को पता चला कि जब उनकी बेटी घर से गई थी, तो उन्होंने उसके लापता होने या अपहरण की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. शादी के बारे में पता होने के बावजूद उसने लगभग डेढ़ महीने तक Police को इसकी जानकारी नहीं दी.

Police ने बताया कि पिता ने अधिकारियों से तब संपर्क किया जब सरकारी योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद का मामला उठा. अधिकारियों के मुताबिक, उसे भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और उन्हीं आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Police ने बताया कि नाबालिग लड़की को बचा लिया गया है और उसे सुरक्षित जगह पर रखने का इंतजाम किया गया है.

डीकेएम/