
कोलकाता, 29 अगस्त . कोलकाता Police ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को अवैध होर्डिंग हटाने से जुड़े मामले में समन जारी किया है. Saturday रात Police ने उनके कालीघाट रोड स्थित आवास पर नोटिस पहुंचाया और उन्हें 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे शेक्सपियर सरणी थाने में पेश होने के लिए कहा है.
यह मामला मध्य कोलकाता के कैमैक्सी स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय की छत पर लगे कथित अवैध होर्डिंग को हटाने के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है. Thursday को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) और Police की टीम जब होर्डिंग हटाने पहुंची थी, तब कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों ने कार्रवाई का विरोध किया था.
इस घटना के बाद शेक्सपियर सरणी थाने में तीन First Information Report दर्ज की गईं. इनमें से दो First Information Report में अभिषेक बनर्जी के साथ राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई वरिष्ठ टीएमसी नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं.
आरोप है कि संबंधित नेताओं और समर्थकों ने सरकारी अधिकारियों को उनके कर्तव्य पालन से रोकने की कोशिश की. First Information Report में ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों के साथ कथित मारपीट और एक महिला अधिकारी की मर्यादा भंग करने के प्रयास जैसे आरोप भी लगाए गए हैं.
मामले की जांच के तहत Police ने घटनास्थल के cctv फुटेज की जांच शुरू कर दी है. कोलकाता Police आयुक्त अजय कुमार नंदा ने कहा कि अधिकारियों को अपना काम करने से रोका गया और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
Police के अनुसार, इस विवाद के बाद शुरू की गई कार्रवाई में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की जांच जारी है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content