
कोलकाता, 18 अक्टूबर . उत्तर कोलकाता इलाके में हुई भगदड़ की घटना के सिलसिले में Police ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दुर्गा पूजा पांडाल के आयोजक, सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग शामिल हैं. Police ने देर रात आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया था.
Police ने इस मामले में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में कमेटी के सचिव राजकुमार सेवदा, उपाध्यक्ष शांतनु दुबे, बांस ढांचे के निर्माण में शामिल बिप्लब मुखर्जी उर्फ जॉय, भीड़ नियंत्रण के लिए लगाए गए कौशिक साहा व पिंटू, प्राइवेट सिक्योरिटी इंचार्ज सुमन चक्रवर्ती और राजेश पाल को गिरफ्तार किया है. कोलकाता Police ने यह भी बताया कि कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
भगदड़ की यह घटना उत्तर कोलकाता के मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट इलाके में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में हुई थी. इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हो गए. यह घटना तब हुई, जब मूर्तियों के दर्शन के लिए पंडाल परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. बताया गया कि पूजा पंडाल में एग्जिट गेट का एक हिस्सा ढह जाने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मची थी.
Sunday को एक फोरेंसिक टीम उत्तरी कोलकाता की मुक्तरमबाबू स्ट्रीट स्थित उस जगह पहुंची, जहां भगदड़ हुई थी.
इससे पहले, Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मृतकों व घायलों के परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने रात करीब 1 बजे घटनास्थल का भी दौरा किया. वहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और Police व आयोजकों से बातचीत की.
Chief Minister ने घोषणा की कि Government प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी. उन्होंने इस घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की भी घोषणा की.
कोलकाता में भगदड़ की घटना पर President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi ने भी दुख जताया. Prime Minister मोदी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की.
–
डीसीएच/
Skip to content