
कोलकाता, 21 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल में विजयादशमी की शाम न्यू टाउन स्थित बिस्वा बांग्ला गेट के प्रसिद्ध हैंगिंग रेस्तरां में आग लग गई. यह रेस्तरां न्यू टाउन के प्रमुख पर्यटन और आकर्षण केंद्रों में से एक माना जाता है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्तरां से अचानक आग की लपटें और धुआं उठता देख नीचे सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और बड़ी संख्या में Policeकर्मी मौके पर पहुंच गए.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय रेस्तरां में काफी संख्या में लोग मौजूद थे और लगभग 50 से 60 ग्राहक खाना खा रहे थे. शाम करीब 6:30 बजे अचानक आग दिखाई दी.
जब रेस्तरां से जलते हुए कण नीचे सड़क पर गिरने लगे तो एहतियात के तौर पर Police ने बिस्वा बांग्ला गेट के नीचे से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर यातायात रोक दिया. त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्तरां में मौजूद सभी ग्राहकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही बिधाननगर Police आयुक्त राठौड़ अमितकुमार India मौके पर पहुंचे. उनके साथ न्यू टाउन और टेक्नो सिटी थानों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
मौके का निरीक्षण करने के बाद Police आयुक्त ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे बिस्वा बांग्ला गेट के ऊपर स्थित रेस्तरां क्षेत्र में आग लगी थी. दमकल कर्मियों और Police की संयुक्त कार्रवाई से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया.
दमकल विभाग की तत्परता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
फिलहाल, दमकल विभाग और हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या फिर रसोईघर में किसी तकनीकी समस्या के कारण भड़की.
घटना के बाद पूरे ढांचे का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया गया है. Police अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को संरचना की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं.
इस घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित हुआ और भारी जाम लग गया. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content