कोलंबो में श्रीलंका-चीन मानविकी आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित

बीजिंग, 28 नवंबर . 27 नवंबर को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और श्रीलंका रूपवाहिनी निगम की संयुक्त मेजबानी में श्रीलंका-चीन मानविकी आदान-प्रदान कार्यक्रम कोलंबो में आयोजित किया गया. श्रीलंका की Prime Minister हरिनी अमरसूर्या ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संबोधन दिया. इस मौके पर श्रीलंका के राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, फिल्म एवं टेलीविजन और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया. साथ ही, मीडिया सहयोग से जुड़ी कई उपलब्धियों का भी अनावरण किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Prime Minister हरिनी अमरसूर्या ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच मैत्रीपूर्ण संपर्क से श्रीलंका और चीन की पारंपरिक दोस्ती तथा द्विपक्षीय सहयोग को लगातार मजबूत करने के महत्व का पता चलता है.

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का दायरा लगातार बढ़ा है. सीएमजी लंबे समय से श्रीलंका के प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ करीबी सहयोग कर रहा है. पिछले साल जनवरी में श्रीलंका के President की चीन की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों ने मीडिया और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में 15 सहयोग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए थे.

Prime Minister ने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम श्रीलंका और चीन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और समृद्ध करेगा, सहयोग के नए अवसर खोलेगा और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी दूरी को कम करने में मदद करेगा.

इस दौरान सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग, श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री नलिन्दा जयतिस्सा और श्रीलंका में चीन के राजदूत वेई हुआश्यांग ने संयुक्त रूप से 2026 श्रीलंका-चीन फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया. वहीं, श्रीलंका के विदेश मामलों, विदेशी रोजगार एवं पर्यटन के उपमंत्री रुवन रणसिंघे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

अपने संबोधन में शन हाइश्योंग ने कहा कि सीएमजी श्रीलंका के विभिन्न क्षेत्रों के मित्रों के साथ मिलकर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करना चाहता है. उन्होंने कहा कि सीएमजी ‘बेल्ट एंड रोड’ के उच्च गुणवत्ता वाले साझा निर्माण और श्रीलंका-चीन साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में योगदान देने के साथ-साथ दोनों देशों की दोस्ती का एक नया अध्याय लिखने के लिए भी तैयार है.

वहीं, श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री नलिन्दा जयतिस्सा ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रीय मीडिया संस्थान अंतर्राष्ट्रीय मीडिया साझेदारी को सक्रिय रूप से मजबूत कर रहे हैं. खास तौर पर, सीएमजी के साथ सहयोग लगातार गहरा हो रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह मानविकी आदान-प्रदान कार्यक्रम दोनों देशों के मीडिया संस्थानों के बीच सहयोग के नए रास्ते खोलेगा और व्यापक दर्शकों तक पहुंचेगा. इससे श्रीलंका और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने के लिए मजबूत आधार तैयार होगा.

श्रीलंका में चीन के राजदूत वेई हुआश्यांग ने कहा कि सीएमजी और श्रीलंका रूपवाहिनी निगम की संयुक्त मेजबानी में आयोजित यह कार्यक्रम आधिकारिक स्तर के साथ-साथ जीवंत और आम लोगों से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि इससे श्रीलंका के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को चीन के विकास को बेहतर ढंग से समझने और चीनी शैली के आधुनिकीकरण से पैदा हुए नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/