कोपभवन में बैठे मंथरा-मारीच रच रहे अराजकता की साजिश: सीएम योगी

अयोध्या, 7 नवंबर . यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को दीपोत्सव के मंच से विरोधियों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में नया India आतंकवाद और नक्सलवाद को नेस्तनाबूद कर रहा है, लेकिन कोपभवन में बैठे मंथरा और मारीच फिर से आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता पैदा कर देश को अस्त-व्यस्त करने की साजिश रच रहे हैं. जाति, संप्रदाय, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वाली ताकतों को एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि नीयत साफ और नीति स्पष्ट हो तो कितनी भी बड़ी चुनौती लक्ष्य प्राप्त करने से नहीं रोक सकती.

सीएम योगी ने Saturday को अयोध्या में ‘दीपोत्सव 2026’ के 10वें संस्करण के तहत राम की पैड़ी पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को संबोधित किया. समारोह में उपPresident सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि रहे, जबकि Governor आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही. Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2017 में पहले दीपोत्सव के आयोजन पर लोग सवाल उठाते थे. तब उन्होंने याद दिलाया था कि अयोध्या ने ही दुनिया को दीपावली दी है. उस समय राम मंदिर निर्माण के नारे लगते थे. रामभक्तों को संकल्प पूरा होने का भरोसा दिलाया था. आज रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं. यह लोकतंत्र में जनता के वोट की ताकत है, जो शहर, प्रदेश और देश की तकदीर बदल सकती है.

Chief Minister ने कहा कि 36 वर्ष पहले इसी सरयू का जल रामभक्तों के रक्त से लाल हुआ था. अयोध्या की गलियों को रक्तरंजित करने और राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी करने वाले आज फिर सिर उठाने का प्रयास कर रहे हैं. जो कभी कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वे आज राम मंदिर में दर्शन करने का सपना देख रहे हैं. ऐसे लोगों को पहले रामभक्तों, कारसेवकों और संतों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए. अपने कृत्यों का पश्चाताप करना चाहिए. प्रभु श्रीराम करुणानिधान और भक्तवत्सल हैं. उनकी कृपा सभी पर समान रूप से होती है, लेकिन रामभक्ति के लिए सहज और सरल होना भी जरूरी है.

सीएम योगी ने पिछली Governmentों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था जर्जर थी. कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसा नहीं था. पिछली Governmentों के सिंडिकेट ने प्रदेश के खजाने पर डकैती डालकर विदेशों में अपने लिए संपत्तियां खरीद ली थीं. उन्होंने कहा कि पहले दीपोत्सव में महज 25 हजार दीप जलाए गए थे. जैसे-जैसे दीपों की संख्या बढ़ी, प्रदेश की समृद्धि भी बढ़ती गई. उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. इस बार अयोध्या में 36 लाख दीप प्रज्वलित हो रहे हैं. यह प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का भी प्रतीक है. नौ वर्षों में प्रति व्यक्ति आय और बजट के आकार में वृद्धि हुई है. आज उत्तर प्रदेश का बजट देश के सभी राज्यों में सबसे बड़ा है. Chief Minister ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के सेवक और Prime Minister Narendra Modi के दूत के रूप में प्रदेशवासियों को आश्वस्त करने आए हैं.

अब उत्तर प्रदेश में कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर सकेगा. किसी के पूजा के अधिकार का अपहरण नहीं होगा और न अयोध्या में जय श्रीराम बोलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकेगा. बेटियों-बहनों को अपनी सुरक्षा के लिए गुहार नहीं लगानी पड़ेगी. उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को रावण जैसी दुर्गति भोगने के लिए तैयार रहना होगा. Chief Minister ने कहा कि रामराज्य की अवधारणा Prime Minister मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतर रही है. गरीब को मुफ्त राशन, नौजवान को रोजगार, किसान के परिश्रम को सम्मान और श्रमिक को उचित मानदेय मिलना इसी परिकल्पना का हिस्सा है. बेटी का बेखौफ होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना भी रामराज्य का अनुभव कराता है. दस वर्ष पहले प्रदेश में देर रात किसी बेटी के निर्भय होकर घर लौटने की कल्पना नहीं की जा सकती थी. आज सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव आया है.

उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या को सुविधाओं के लिए तरसाया गया. महज तीन घंटे बिजली मिलती थी. सफाई की व्यवस्था नहीं थी. श्रद्धालुओं को संकरी गलियों और कई किलोमीटर लंबी तार-बाड़ के बीच से गुजरकर टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन करने पड़ते थे. आज धर्म पथ, श्रीराम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ जैसे चौड़े मार्ग हैं. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अयोध्या को देश-दुनिया से जोड़ा है. रेलवे की सुविधाएं बढ़ी हैं. वंदे India और अमृत India जैसी आधुनिक ट्रेनें चल रही हैं. अयोध्या स्मार्ट और सोलर सिटी के रूप में नई पहचान बना रही है.

Chief Minister ने कहा कि दीपोत्सव के लाखों दीप केवल उत्सव की शोभा नहीं बढ़ा रहे, बल्कि इनका प्रकाश प्रदेश के गांव-गांव तक सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि का संदेश पहुंचा रहा है. विकसित India के संकल्प को वर्ष 2047 तक पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा. Chief Minister ने उपPresident सीपी राधाकृष्णन, Governor आनंदीबेन पटेल, संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों को दीपोत्सव और दीपावली की शुभकामनाएं दीं. तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत रामलीला और पुष्पक विमान के दृश्य को उन्होंने विरासत और आधुनिक तकनीक के संगम का प्रतीक बताया. दीपोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से हुआ.

Chief Minister योगी ने राम की पैड़ी और सरयू घाट पर पूजा-अर्चना की. इसके बाद संतों और अतिथियों के साथ मां सरयू की महाआरती की. शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और जय श्रीराम के जयकारों से सरयू तट गूंज उठा. राम की पैड़ी पर थ्री-डी लेजर और लाइट शो के जरिए भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर सीता स्वयंवर, वनवास, लंका विजय और अयोध्या वापसी तक की रामकथा जीवंत हुई. वहीं, ड्रोन शो में आकाश पर उभरे रामायण के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

–

विकेटी/डीकेपी