कोटे डी आइवर में भारतीय समुदाय के लोगों से म‍िले जयश्‍ंकर, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

अबिदजान, 8 अक्टूबर . Government के मुखिया के तौर पर Prime Minister Narendra Modi के 25 साल पूरे होने के अवसर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कोटे डी आइवर में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की. इस दौरान उन्‍होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India में आए बदलावों के बारे में बताया.

जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय समुदाय के साथ अपनी बातचीत को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व के तहत India में कई बड़े बदलाव आए हैं.

जयशंकर ने कहा, “25 वर्षों की सेवा के दौरान सार्वजनिक जीवन में Prime Minister मोदी का लंबा अनुभव आज भी दुनिया के साथ हमारे रिश्तों और जुड़ाव में हमारा मार्गदर्शन करता है.”

विदेश मंत्री ने मोदी Government के कार्यकाल में दुनिया के साथ India के बढ़ते जुड़ाव के कई पहलुओं का भी जिक्र किया. इनमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अलग-अलग देशों से ऊर्जा की सप्लाई सुनिश्चित करना, साझेदारी के जरिए खाद की सप्लाई सुरक्षित करना और लोगों की समस्याओं को दूर कर उनके जीवन को आसान बनाने की कोशिशें शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के India के तरीके में शासन और जनसेवा से मिले अनुभव की अहम भूमिका रही है. इसमें आम लोगों की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने पर जोर दिया गया है.

जयशंकर ने पासपोर्ट सेवाओं में आए बदलाव का उदाहरण देते हुए कहा कि India की व्यवस्थाओं और उनके कामकाज की गहरी समझ के कारण ऐसे बदलाव लाना संभव हो पाया है.

उन्होंने कहा, “पासपोर्ट सेवाओं में हमारी प्रगति इसका एक अच्छा उदाहरण है. अपने सिस्टम की गहरी समझ के जरिए हम बदलाव ला पाए हैं. प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तेजी से मदद पहुंचाने या संकट में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के हमारे प्रयासों में भी यह देखने को मिलता है.”

जयशंकर ने ब्रिक्स और जी20 की अध्यक्षता के दौरान आम सहमति बनाने के India के अनुभव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रिश्तों और आपसी तालमेल ने दुनिया के साथ India के जुड़ाव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

विदेश मंत्री ने India की जी20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता दिलाने की कोशिशों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि India केवल बयान देने तक सीमित नहीं रहता बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के कामकाज को समझते हुए ठोस कदम भी उठाता है.

जयशंकर ने भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय, India और दूसरे देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं और दोनों समाजों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं.

कोटे डी आइवर में भारतीय समुदाय के साथ जयशंकर की यह बातचीत ऐसे समय हुई, जब Prime Minister Narendra Modi Government के मुखिया के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे कर रहे हैं. उनकी यह यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुई थी, जब उन्होंने Gujarat के Chief Minister के रूप में पद संभाला था.

–

एवाई/पीएम