कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद

Mumbai , 28 अगस्त . कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौट रहे Maharashtra के 37 श्रद्धालु तिब्बत के सागा में फंस गए थे. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की त्वरित पहल के बाद सभी श्रद्धालु Friday सुबह 6 बजे सागा से न्यालम चेक पोस्ट के रास्ते काठमांडू के लिए सुरक्षित रवाना हो गए हैं.

ये सभी श्रद्धालु ठाणे, पुणे, अलीबाग, रायगढ़ और डोंबिवली क्षेत्र के हैं और जय गिरनारी ट्रस्ट, अलीबाग के प्रमोद केणे के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे. यात्रा पूरी करने के बाद वापसी के दौरान वे सागा में फंस गए. काठमांडू से उनकी वापसी की फ्लाइट 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे निर्धारित थी, इसलिए उनका समय पर काठमांडू पहुंचना बहुत जरूरी था.

सागा में फंसे होने की जानकारी इस समूह के नितिन शिर्के और राकेश जितेकर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के माध्यम से Chief Minister देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचाई. जानकारी मिलते ही Chief Minister फडणवीस ने तुरंत मदद के लिए जरूरी निर्देश दिए. इसके बाद Maharashtra Government ने India Government के विदेश मंत्रालय के साथ तत्काल संपर्क किया और पत्राचार किया. विदेश मंत्रालय ने भी तेजी दिखाते हुए जरूरी मदद और सहयोग किया.

इन सभी प्रयासों के बाद सभी 37 श्रद्धालुओं की सागा से काठमांडू तक सुरक्षित वापसी की यात्रा शुरू हो सकी. संकट के समय तुरंत मदद मिलने पर सभी श्रद्धालुओं ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, Maharashtra Government और विदेश मंत्रालय का आभार जताया है.

सुरक्षित लौट रहे 37 श्रद्धालुओं में प्रमोद दिनानाथ केणे, शशिकांत पांगावकर, दत्तात्रेय जोशी, हेमंत मुकुंद दांडेकर, नितिन बालकृष्ण गांधी, दिनेश गांधी, बजरंग परब, संतोष अलुरकर, समीर अशोकराव घोडेराव, राकेश ज्ञानेश्वर जितेकर, श्रीकांत धवले, सुरेंद्र जोशी, श्रीकांत कृष्ण पाटिल, आदित्य राजन देशमुख, नितिन सूर्यकांत शिर्के, संजय पांडुरंग देशपांडे, विवेक अरविंद पांडे, सोनाली बेलोसाय, सुनीता पांगावकर, स्नेहा अस्वाद कुलकर्णी, सुवर्णा रविंद्र जोशी, वृषाली अभिजीत पुराणिक, रश्मि सेठ, पूनम साबनीस, शमा साठे, रेणुका अलुरकर, आरती विनायक काकरमठ, अपर्णा अशोक कदम, माधवी जोशी, रुचा श्रीकांत पाटिल, सोनल जोशी, सीमा शिंपी, हेमलता दत्तात्रय बोरसे, अंजना राजन राजपूत, संगीता संजय देशपांडे, स्नेहा विवेक पांडे और वर्षा कारी शामिल हैं.

इससे पहले Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने नेपाल में बाढ़ के कारण फंसे Maharashtra के पर्यटकों से वीडियो कॉल पर बात की. उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया और कहा, “चिंता न करें, Government आपके साथ है.”

Chief Minister ने नेपाल के सांसद संदीप राणा से भी बात की. उन्होंने दोहराया कि Maharashtra के नागरिकों की सुरक्षा Government की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और फंसे हुए पर्यटकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है.

पीएम