
Mumbai , 19 अक्टूबर . Actress दीपिका कक्कड़ ने अपने स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बीच एक बार फिर कैमरे के सामने वापसी की है. उन्होंने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ म्यूजिक वीडियो ‘मेहंदी से लिख दे मेरा नाम’ में काम किया है.
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो की कुछ झलकियां साझा करते हुए बताया कि शुरुआत में वह इस गाने को लेकर काफी घबराई हुई थीं. उन्हें डर था कि क्या वह पहले की तरह परफॉर्म कर पाएंगी. हालांकि, शोएब ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया.
दीपिका ने लिखा, “मैंने हर पल का आनंद लिया. तैयार होने से लेकर कैमरे के सामने आने तक और लंबे समय बाद डांस करने तक. यह सब मेरे लिए आसान नहीं था. मैं डरी हुई थी, घबराई हुई थी कि क्या मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगी और गाने की जरूरतों के मुताबिक काम कर पाऊंगी.”
उन्होंने बताया कि शोएब हमेशा की तरह चट्टान बनकर उनके साथ खड़े रहे और लगातार उन्हें विश्वास दिलाते रहे कि उनका असली स्थान कैमरे के सामने ही है. वह मुझसे बार-बार कहते रहे, ‘वन्स ए स्टार, ऑलवेज ए स्टार’. यह कहने वाले शोएब ही थे.
‘ससुराल सिमर का’ फेम Actress ने बताया कि शोएब ने सारा दबाव खुद पर ले लिया, ताकि वह बिना किसी तनाव के अपने काम का आनंद ले सकें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें.
उन्होंने लिखा, “उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मेरे लिए सब कुछ बिल्कुल सही हो. शायद यही वजह है कि मैं अपना अब तक का सबसे बेहतरीन म्यूजिक वीडियो दे पाई.”
दीपिका ने गाने को मिल रहे प्यार और सराहना के लिए भी प्रशंसकों का धन्यवाद किया.
उन्होंने कहा, “आप सभी ने मुझे जो प्यार, अपनापन और सराहना दी है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखती है. ‘मेहंदी से लिखदे मेरा नाम’ को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. यह गाना हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहेगा.”
पोस्ट के अंत में दीपिका ने शोएब को खुद की तारीफ करने के लिए कहा और लिखा, “हमने यह कर दिखाया.”
दीपिका की इस पोस्ट पर शोएब इब्राहिम ने लाल दिल वाली इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content