कैबिनेट विस्तार पर सुरिंदर चौधरी का पलटवार, बोले-अब मुद्दा खत्म हुआ तो नया बहाना ढूंढ रही भाजपा

श्रीनगर, 27 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के उपChief Minister सुरिंदर चौधरी ने कैबिनेट विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला Government ने जनता से किया गया वादा पूरा कर दिया. साथ ही, भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली घटनाओं पर भी सवाल उठाए.

जम्मू-कश्मीर के उप Chief Minister सुरिंदर चौधरी ने कहा, “जो वादा जम्मू-कश्मीर के लोगों से किया था कि हम विस्तार करेंगे, वह करके दिखाया. अब देखते हैं भाजपा वालों से आप कितना सवाल पूछते हो या फिर आज भी यहां मीठा खिलाकर, लॉलीपॉप देकर चले जाएंगे. कई बड़े और वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.”

उन्होंने कहा कि Government काम बेहतर होगा और जवाबदेही भी ज्यादा बढ़ेगी. इसलिए हम मिल-जुलकर काम करेंगे और मकसद एक है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को Government का फायदा होना चाहिए. इसलिए उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट विस्तार किया0 है.

कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा की टिप्पणी पर उपChief Minister ने कहा कि बस वही बात. यही छह महीने से कहते आ रहे हैं कि विस्तार कब होगा. इनका एक मुद्दा खत्म हो गया. अब दूसरा निकालेंगे. भाजपा का काम है सिर्फ लोगों को गुमराह करके सियासत करना क्योंकि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है. सुनील शर्मा से पूछिए कि पूरे हिंदुस्तान के अंदर जम्मू-कश्मीर के लोगों को क्यों पीटा जाता है? उन्हें चुन-चुनकर क्यों मारा जाता है? इसकी निंदा करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग, जो हमेशा मेहमाननवाजी और भाईचारे के लिए जाने जाते हैं, जब देश के किसी हिस्से में जाते हैं और उनको मारा जाए, किसी गाड़ी वाले को, किसी शॉल वाले को या किसी फेरी वाले को, तो दिल में दुख होता है क्योंकि वह इंसान है. वह अपनी रोजी-रोटी के लिए जाता है.

उपChief Minister ने कहा कि भाजपा वालों से पूछिए. विस्तार तो हो गया, आपका एक मुद्दा खत्म हो गया. यह बताइए कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को, खासकर कश्मीर के लोगों को, जब वे बाहर के राज्यों में जाते हैं, तो उनकी पिटाई क्यों की जाती है? इसका जवाब मुझे लगता है कि सुनील शर्मा जरूर लेकर जाएंगे. उनको बोलिए कि इधर-उधर की बात मत करो, जम्मू-कश्मीर के लोगों की बात करो.

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का बेरोजगार बच्चा सड़कों पर है. आप कभी उसको कॉकरोच बोलते हो, कभी उसको जेन-जी बोलते हो. बात जेन-जी और कॉकरोच की नहीं है. यह वही नस्ल है, वही नौजवान हैं, जिन्होंने देश की आजादी दिलवाई थी. इसलिए इस कौम को बदनाम मत करो, इन नौजवानों को बदनाम मत करो बल्कि अपनी नाकामी पर रोओ और कहो कि हम Government नहीं चला सकते.

नवनियुक्त मंत्री शमीम फिरदौस ने कहा, “उमर ने मुझे इस लायक समझा और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी. यह सिर्फ मेरी व्यक्तिगत खुशी नहीं है बल्कि विकास के प्रति मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है.”

नवनियुक्त मंत्री अल्ताफ अहमद वानी ने कहा, “हम अभी-अभी बाहर निकले हैं और पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, हम इस जिम्मेदारी को पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे. हम लोगों की सेवा करने और रचनात्मक कदम उठाने के लिए जो भी कर सकते हैं, करेंगे.”

नवनियुक्त मंत्री सैफुल्लाह मीर ने कहा, “लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं और यह सही भी हैं. आज मैं मंत्री बना हूं और मैं लोगों की उम्मीदों के अनुरूप काम करने की कोशिश करूंगा. कश्मीर के लोगों के सामने जो समस्याएं, मुश्किलें और परेशानियां हैं, उन्हें दूर करने की हरसंभव कोशिश करूंगा.”

–

पीएम