कैप्टन स्मित मच्छार के हौसले को सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर सराहा

New Delhi, 1 अक्टूबर . फ्लाईDubai की फ्लाइट को सुरक्षित बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने जमकर तारीफ की.

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं कैप्टन स्मित मच्छार को बधाई देता हूं और उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं, जो India का गौरव बनकर उभरे हैं. आज पूरी दुनिया में हमारे पायलट मच्छार के नाम की चर्चा हो रही है. उन्होंने बहुत हिम्मत और बहादुरी दिखाकर India के गौरवशाली इतिहास को फिर से स्थापित किया है. उन्होंने हर स्थिति में चुनौतियों का सामना करने के लिए उस ऊर्जा, हिम्मत, कौशल, बुद्धि और समझदारी का इस्तेमाल किया जो India की रग-रग में बसी है. वही ऊर्जा जिससे India की धरती अपने युवाओं और लोगों को सशक्त बनाती है और दुनिया भर में India का मान बढ़ाया है.

Maharashtra Government के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मैं कैप्टन स्मित मच्छार को बधाई देता हूं. कल Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाइट पर हमला हुआ, जिसमें पायलट घायल हो गए और उन्हें मारने की कोशिश की गई. इसके बावजूद, उन्होंने सफलतापूर्वक यात्रियों की जान बचाई. इतनी हिम्मत दिखाने के लिए मैं स्मित को बधाई देता हूं.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कोई भी इंसानियत को बचाता है, तो उसकी बहादुरी को सलाम करना चाहिए. निश्चित रूप से कैप्टन स्मित ने बहुत अच्छा काम किया है, हमारा सिर गर्व से ऊंचा होना चाहिए कि उन्होंने गिरते हुए प्लेन को संभाल लिया और ये बहुत बड़ी बहादुरी की बात है.

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि जाहिर तौर पर कैप्टन स्मित को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वह जल्द स्वस्थ हों और उनके साथ पूरे देशावासियों की दुआएं हैं.

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. मिल रही खबरों के आधार पर कहा जा सकता है कि 9/11 जैसी घटना हो सकती थी लेकिन इसे रोका गया और यात्रियों की जान बचाई गई. वे एक बड़े हादसे को टालने में कामयाब रहे, इसलिए वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं.

–

डीकेएम/पीएम