कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को विदेश मंत्रालय ने किया सलाम, जल्‍द स्‍वस्‍थ होने के ल‍िए की प्रार्थना

New Delhi, 1 अक्टूबर . भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम क‍िया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी देते हुए बताया क‍ि उनका इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं. फ्लाईDubai की फ्लाइट के दौरान पायलट स्मित पर हमला हुआ था. घायल होने के बाद भी स्मित ने यात्रियों और क्रू की जान बचाने की ज‍िम्‍मेदारी बखूबी न‍िभाई.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर लिखा, ”हम कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हैं. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अद्भुत साहस दिखाया और कई लोगों की जान बचाई. उनका इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना और प्रार्थना करते हैं. देश गर्व के साथ उनके और उनके परिवार के साथ खड़ा है.”

Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है. Prime Minister ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, ”कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. बेहद गंभीर खतरे के बीच और खुद बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने जबरदस्त हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे. उनकी बहादुरी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी और एक बड़ी त्रासदी टल गई.” उन्होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”India को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. उनके जल्द ठीक होने, फिर से पूरी ताकत हासिल करने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

वहीं, व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. उन्‍होंने social media प्लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ”कैप्टन स्मित मच्छर की असाधारण हिम्मत और मुश्किल हालात में भी सूझ-बूझ दिखाने की काबिलियत ने कल सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया. उनकी बहादुरी को सलाम करने और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए दुनियाभर के अनगिनत लोगों के साथ जुड़ें.”

वहीं, इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने असाधारण हिम्मत दिखाई.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, ”भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम.” घायल पायलट को लेकर चिंता जताते हुए नेतन्याहू ने उनके ‘जल्द और पूरी तरह ठीक होने’ की कामना की और उन्हें ‘सच्चा हीरो’ भी बताया.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईDubai के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘हीरो’ बताया है. ट्रंप ने उस घटना के बारे में बताया, जिसमें इजराइल जा रही एक उड़ान के दौरान को-पायलट ने कैप्टन मच्छार को चाकू मार दिया था. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर इजराइल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू से काफी देर तक बात की.

–

एवाई/पीएम