कैप्टन स्मित ने दुनिया में बढ़ाया भारत का गौरव, लेकिन राहुल गांधी ने साधी चुप्पी: संजय निरुपम

New Delhi, 4 अक्टूबर . शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विभाग प्रमुख प्रदीप पुर्नेकर की हत्या, विपक्षी एकता में फूट और फ्लाईDubai के कैप्टन स्मित मच्छार के पराक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में हो रही प्रशंसा पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया में India की जय-जयकार हो रही है तो ये लोग जलकर राख हो रहे हैं.

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा, “प्रदीप पुर्नेकर की हत्या की जांच ठाणे Police कर रही है. जांच पूर्ण होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रदीप पुर्नेकर की हत्या में किन लोगों का हाथ था और हत्या के पीछे किसने प्रेरणा दी. बिना जांच पूरी हुए किसी पर आरोप लगाना और किसी को कठघरे में खड़ा करना अन्यायपूर्ण है. जिस प्रकार से शिवसेना (यूबीटी) वाले इस हत्याकांड को लेकर राजनीति कर रहे हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, वह आपत्तिजनक है.”

उन्होंने कहा, “जांच एक बार Police करेगी. Police की जांच में यदि सब कुछ सही पाया गया तो फिर सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है. हां, यदि जांच होने के बाद भी कई बातें अस्पष्ट रहती हैं और प्रदीप पुर्नेकर के परिवार को इस जांच पर भरोसा नहीं होता तो निश्चित रूप से जांच आगे भी होगी. परिवार जिस भी संस्था से जांच की मांग करेगा, उस संस्था को सक्रिय किया जाएगा.”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस, वामपंथी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच आपस में ही टकराव शुरू हो गया है. जिस प्रकार कांग्रेस वाले कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं पर या उनकी मंशा पर आरोप लगा रहे हैं और उसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी वाले जिस प्रकार उन्हें जवाब दे रहे हैं कि केवल आपका ही नेता पूरी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण नहीं है.”

संजय निरुपम ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी जिस प्रकार वाम दलों या कांग्रेस से अलग होकर अपना आंदोलन कर रही है. जब जुलाई महीने में जंतर-मंतर पर इन्होंने आंदोलन किया था तो यह पूरे देश के नेताओं से मिलने गए थे, लेकिन राहुल गांधी कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से मिलने नहीं गए, बल्कि वह अपना अलग आंदोलन चला रहे थे.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, “जो नया विपक्षी चेहरा बना है, वह आपस में जिस प्रकार लड़ रहा है, वह अत्यंत शर्मनाक और दुखद है. लोगों ने आरोप लगाया कि उधर तो गिरफ्तारियां हो रही हैं दिल्ली में, यहां नहीं हुईं. मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने Mumbai Police के निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया है.”

उन्होंने कहा कि Mumbai Police ने शिवाजी पार्क में उन्हें प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं दी थी और इसके बावजूद जब उन्होंने Police के आदेश की अवहेलना की और गैरकानूनी ढंग से लोगों को एकत्रित किया तो Mumbai Police ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया, First Information Report की है और कानून उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगा.

उन्होंने कहा, “फ्लाईDubai के कैप्टन Police स्मित मच्छार ने पूरी दुनिया में India का नाम रोशन किया है, पूरी दुनिया में उनकी सराहना हो रही है. President पुतिन ने उनसे सीधे बात की, अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी प्रशंसा की. इजरायल के Prime Minister ने तो उनकी प्रशंसा की ही, क्योंकि उनके देश के लगभग 170 के आसपास यात्री थे, जो उनके देश के, उनके समाज के, उनकी समुदाय के थे. उन्होंने भी उनकी तारीफ की है.”

संजय निरुपम ने कहा कि हमारे यहां पूरे देश में कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में, उनके पराक्रम और उनकी बहादुरी के कारण लोगों में अत्यंत खुशी का वातावरण है. हमारे Prime Minister ने भी उनसे बात की. ऐसे में जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है. ऐसा लगता है कि यदि किसी भारतीय का सम्मान बढ़ता है, पूरी दुनिया में यदि India का सम्मान और गौरव बढ़ता है तो इनके पेट में दर्द होने लगता है.

उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार को निश्चित रूप से राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से बधाई संदेश भेजा जाना चाहिए, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जानी चाहिए. लेकिन कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के जितने भी नेता-कार्यकर्ता हैं, इस देश में कुछ भी अच्छा होता है तो उनके मन में प्रशंसा का भाव उत्पन्न नहीं होता. यह बहुत ही छोटे दिल की बात है. ये जो बात-बात पर कहते हैं कि अब India देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, “हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, हम संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं. हम मानवीयता को बचाने के लिए लड़ रहे हैं और जब पूरी दुनिया में India की जय-जयकार हो रही है, तब ये जलकर राख हो रहे हैं.”

–