कैपिटल एथिना सोसाइटी में घर से 10 लाख की ज्वैलरी चोरी, कारपेंटर निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 3 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की Police ने कैपिटल एथिना सोसाइटी में घर में घुसकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी और अन्य सामान बरामद किया है. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है.

Police के मुताबिक, आरोपी सोसाइटी में कारपेंटर का काम कर रहा था और इसी दौरान उसने घर की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. Police के अनुसार, 1 सितंबर को कैपिटल एथिना सोसाइटी में एक फ्लैट में चोरी की घटना सामने आई थी. अज्ञात चोर घर में घुसकर दो सोने के कंगन, एक सोने की अंगूठी, दो कान के टॉप्स, रोज गोल्ड की एक चेन और अंगूठी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गया था. घटना के संबंध में पीड़ित की लिखित शिकायत पर थाना बिसरख में दर्ज किया गया था.

इसके बाद Police ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी. जांच के दौरान Police ने 3 सितंबर को घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी सोहेब पुत्र सफीक को थाना बिसरख क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. Police ने उसके कब्जे से चोरी की ज्वैलरी और अन्य सामान बरामद किया. पूछताछ में आरोपी ने Police को बताया कि वह कैपिटल एथिना सोसाइटी के टावर नंबर-6 में एक फ्लैट में कारपेंटर का काम कर रहा था. जिस फ्लैट में वह काम कर रहा था, उसके सामने ही दूसरा फ्लैट स्थित था. आरोपी को जानकारी थी कि संबंधित फ्लैट में उस समय कोई मौजूद नहीं है.

Police के मुताबिक, 1 सितंबर को मौका पाकर आरोपी किचन के रास्ते फ्लैट के अंदर दाखिल हुआ. आरोपी ने कमरे में रखी अलमारी से ज्वैलरी और अन्य सामान चोरी किया. इसके बाद वह उसी किचन के रास्ते फ्लैट से बाहर निकल गया. चोरी किए गए सामान को अपने पास रखने के बाद आरोपी Police से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन जांच के दौरान Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेब पुत्र सफीक, निवासी आनंद विहार कॉलोनी, थाना मसूरी-डासना, गाजियाबाद के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है. Police अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता लगाने में लगी है कि उसने इससे पहले किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं.

Police का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी का माल बरामद होने से मामले का खुलासा कर दिया गया है. बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पीकेटी/डीकेपी