कैनबरा में भारत-ऑस्ट्रेलिया के सैन्य प्रमुखों की अहम मुलाकात, समुद्री सुरक्षा पर हुई बात

New Delhi, 11 सितंबर . ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स एडमिरल मार्क हैमंड से मुलाकात की है. यहां दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम बातचीत हुई.

दोनों प्रमुख सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत में भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी को और गहराई देने पर विचार हुआ. खास तौर पर समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप के अमल को आगे बढ़ाने वार्ता की गई. साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया.

बैठक के दौरान समुद्री क्षेत्र में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल और संयुक्त रूप से काम करने की क्षमता को और मजबूत करने के अवसरों पर भी चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि India और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक समझ को केवल बातचीत तक सीमित न रखते हुए उसे जमीन पर ठोस परिणामों में बदला जाए.

India और ऑस्ट्रेलिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध माहौल सुनिश्चित करने के लिए लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं. ऐसे में दोनों देशों के नौसैनिक संबंधों को मजबूत करना समुद्री सुरक्षा के लिहाज से खास महत्व रखता है.

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और एडमिरल मार्क हैमंड की मुलाकात ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक भरोसे और समुद्री साझेदारी को भी रेखांकित किया. बातचीत का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच India और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को और प्रभावी बनाना है.

इससे पहले कैनबरा पहुंचने पर एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. ऑस्ट्रेलिया की आदिवासी विरासत को दर्शाने वाली विशेष स्मोकिंग सेरेमनी के साथ उनका स्वागत किया गया. इस सेरेमनी के बाद ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

गौरतलब है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन इन आस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं. उन्होंने अपनी यात्रा के पहले चरण में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल अनिता विलियम्स से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच ऑपरेशनल सहयोग पर चर्चा की गई. यहां आपसी तालमेल को मजबूत करने के अवसरों पर भी वार्ता हुई. एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन सिडनी स्थित आस्ट्रेलियाई नौसैनिक अड्डे एचएमएएस कट्टाबुल पर गए थे.

जीसीबी/एसके