
Mumbai , 1 सितंबर . Actress कटरीना कैफ पिछली पब्लिक अपीयरेंस के बाद ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, जिसके बाद Actress शिवालिका ओबेरॉय अब उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले कितने बेतुके होते हैं.
Actress शिवालिका ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कटरीना कैफ की वो तस्वीर पोस्ट की, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. तस्वीर पोस्ट कर Actressन शिवालिका ओबेयरॉय ने लिखा, “क्या हो गया है मतलब?!?! ये मातृत्व है!”
उन्होंने लिखा, “नॉर्मल पोस्टपार्टम रिकवरी ऐसी ही दिखती है,अच्छी, बुरी, सूजन, थकान और बीच की हर चीज. “मातृत्व के ऐसे रूप का महिमामंडन करना बंद करें जो मौजूद ही नहीं है. पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई पोस्ट देखने के बाद सोच रही हूं कि ये सोच कितनी बेतुकी है.”
शिवालिका ओबेरॉय ने हाल ही में अपने बच्चे का स्वागत किया है, ऐसे में प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों को वे अच्छे से समझती हैं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी Actress को प्रेग्नेंसी के बाद उसके बदलते लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले पत्रलेखा समेत कई Actress इस तरह की ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं.
दरअसल, Actress कटरीना कैफ नवंबर 2025 में बेटे विहान के जन्म के बाद कैटरीना कैफ काफी समय तक लाइमलाइट से दूर थीं. वह 26 अगस्त 2026 को Mumbai में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची थीं, जहां पैप्स ने उन्हें कवर किया था. Actress के बढ़े हुए वजन (प्रेग्नेंसी के बाद के बदलाव) को लेकर ट्रोल किया जा रहा है.
social media पर उनके वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ ट्रोल्स ने उनके बदले हुए लुक और वजन को लेकर असंवेदनशील और भद्दे कमेंट्स किए. हालांकि, कैटरीना के तमाम फैंस ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और उनका बचाव करते हुए कहा कि मां बनने के बाद शरीर में शारीरिक बदलाव होना बेहद सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content