
Mumbai , 22 सितंबर . Actress परिणीति चोपड़ा ने महिलाओं, खासकर पोस्टपार्टम महिलाओं की बॉडी-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. Actress ने पोस्टपार्टम (प्रसव के बाद की अवधि) के दौरान महिलाओं के शरीर के बारे में होने वाली चर्चा को ‘अजीब’ बताया और सवाल किया कि उन्हें इसका सामना क्यों करना पड़ता है.
Actress ने के साथ बातचीत में कहा, “मैं इस पर ध्यान नहीं देती क्योंकि मैं इसे देखती ही नहीं हूं. सच कहूं तो मुझे इसके बारे में पता भी नहीं चलता, क्योंकि मैं social media पर ज्यादा समय बिताती ही नहीं हूं और अगर कभी पता चल भी जाए तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं अपनी लाइफ को लेकर बहुत सच्ची हूं, मैं अपने समय, परिवार, दोस्तों और अपनी खुद की जिंदगी को लेकर सच्ची हूं.”
Actress ने बताया कि वे social media ट्रोलर्स से परेशान नहीं होती हैं. उन्होंने कहा, “मैं उन अनजान लोगों की बातों से परेशान नहीं होने वाली जो मेरे बारे में बात करते हैं. इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है और मेरे पास इसके लिए समय भी नहीं है.”
पोस्टपार्टम में वजन बढ़ने को लेकर कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर परिणीति ने कहा कि इस तरह की बातें उन्हें अनपढ़ों वाली लगती हैं. उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा, “2026 में भी महिलाओं को बॉडी शेम किया जाता है तो मुझे ये बहुत ही अनपढ़ता वाली और अजीब बात लगती है कि खासकर उन महिलाओं के बारे में बात की जाती है जो अभी मां बनी हैं. मैं समझ नहीं पाती कि ऐसा क्यों होता है.”
Actress ने कहा, “मुझे सच में समझ नहीं आता कि अगर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है तो उसके शरीर पर जो निशान हैं, उसमें निगेटिव क्या है. ये तो खूबसूरत निशान हैं. जैसे आप मालदीव जाते हैं और आपकी स्किन टैन हो जाती है, तो वो इस बात का सबूत है कि आप मालदीव गए थे. आप जिम जाते हैं तो आपके एब्स बनते हैं तो फिर 9 महीने तक एक इंसान को अपने अंदर पालने से आपके शरीर में जो जरूरी बदलाव आते हैं, जो एक हेल्दी बच्चे के लिए जरूरी हैं, उन पर चर्चा क्यों होती है और अगर चर्चा होती भी है तो निगेटिव क्यों होती है.”
Actress ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, “मेरे लिए तो बच्चे के जन्म के बाद शरीर में आया हर बदलाव बहुत खूबसूरत है. मैं इसे देखती हूं तो लगता है कि मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है और ये कितना सुंदर है.”
–
एनएस/
Skip to content