
Mumbai , 4 अक्टूबर . टीवी और फिल्म Actor गुरमीत चौधरी ने अपनी लंबे समय से फैन रहीं मोनिका के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर किया. मोनिका लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. उनके निधन की खबर से गुरमीत काफी भावुक नजर आए. उन्होंने social media पर एक लंबा नोट लिखकर बताया कि वक्त के साथ वह फैन से ज्यादा परिवार का हिस्सा बन गई थीं.
गुरमीत ने अपनी पोस्ट की शुरुआत मोनिका को याद करते हुए की. उन्होंने लिखा, ”मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे मोनिका के लिए ऐसा भावुक नोट लिखना पड़ेगा. मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि वह इस दुनिया में नहीं हैं. उन्होंने मेरे करियर के हर छोटे-बड़े पड़ाव को हमेशा सेलिब्रेट किया. मेरे हर प्रोजेक्ट और उपलब्धि पर उनका प्यार और सपोर्ट मेरे साथ रहा.”
गुरमीत ने खास तौर पर साउथ अफ्रीका के डरबन में हुई मुलाकातों को याद किया. उन्होंने कहा, ”जब भी मैं डरबन जाता था, मोनिका मेरे साथ मौजूद रहती थीं. इसी दौरान हमारे बीच का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वह मेरे लिए परिवार जैसी बन गईं. एक वक्त मोनिका ने मुझे बताया था कि वह कैंसर से जूझ रही हैं. इसके बाद हमारे बीच फोन कॉल और वीडियो कॉल पर भी बातचीत होती रही. मैं उन्हें हिम्मत देता और हमेशा कहता कि वह एक फाइटर हैं और उन्हें लड़ते रहना चाहिए. मुझे भरोसा था कि सब ठीक हो जाएगा.”
उन्होंने पोस्ट में कहा, ”मोनिका अक्सर मुझसे कहती थीं कि गुरमीत आप मुझे प्रेरणा देते हैं, लेकिन सच यह है कि मोनिका खुद भी मेरे लिए ताकत का बड़ा जरिया थीं. उनका साहस, उनकी गर्मजोशी और उनका प्यार मेरे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता था.”
गुरमीत ने मोनिका के साथ हुई बातचीत और मुलाकातों को याद करते हुए कहा, ”मुझे अब उनकी आवाज, हमारे बीच होने वाली बातचीत और मुलाकात के दौरान उनके चेहरे की खुशी बहुत याद आएगी. आज मेरा दिल बहुत भारी है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर उनके परिवार को इस मुश्किल वक्त से गुजरने की ताकत दें.”
–
पीके/पीएम
Skip to content