केरल सरकार ने सहकारी क्षेत्र को उड़ान सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दी : वीडी सतीशन

कोझिकोड, 26 अक्टूबर . केरल Government ने ‘केरल सिविल एविएशन डेवलपमेंट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ को उड़ान सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है. यह जानकारी Chief Minister वी.डी. सतीशन ने Sunday को ‘कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी’ की रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए दी.

उन्होंने कहा कि Government सहकारी क्षेत्र में लोगों द्वारा जमा की गई राशि की गारंटी देगी. सहकारी बैंकों में पैसा जमा करने वालों को भी वही भरोसा मिलना चाहिए, जो राष्ट्रीयकृत और अनुसूचित बैंकों में निवेश करने वालों को मिलता है. ‘कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी’ को उसके परोपकारी कार्यों और विभिन्न विकास गतिविधियों के लिए बधाई देते हुए Chief Minister ने कहा कि सहकारी आंदोलन ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. सहकारी समितियों का विकास कार्यों की ओर विस्तार होना प्रगति का संकेत है.

Chief Minister ने बताया कि पिछले ओणम के दौरान Government ने आम लोगों और गरीबों के हाथों में पैसे पहुंचाए थे. जब आम लोगों ने अधिक खर्च किया, तो इससे बाजार में पैसा आया और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली. उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले महीने, वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू होने के बाद से Government को अब तक का सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है.

सतीशन ने चेतावनी दी कि Government सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि जो लोग आम लोगों के पैसे का गबन करते हैं, उन्हें जेल में होना चाहिए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक एडवोकेट फैसल बाबू ने की. कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी की अध्यक्ष प्रेमा मनोज ने Chief Minister को शॉल भेंट कर सम्मानित किया.

सहकारी समितियों की रजिस्ट्रार अनु एस. नायर ने कार्यक्रम में दिव्यांग व्यक्तियों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर बांटीं. इस मौके पर सांसद एम.के. राघवन, विधायक फातिमा तहलिया, एडवोकेट के. प्रवीण कुमार और एडवोकेट के. जयंत, चलापुरम वार्ड के पार्षद के.पी. अनिलकुमार, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एम.सी. मायन हाजी, कोझिकोड कॉर्पोरेशन अर्बन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पी. बालगंगाधरन, कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी के उपाध्यक्ष के. श्रीनिवासन और एमवीआर कैंसर सेंटर के अध्यक्ष सी.एन. विजयकृष्णन ने भी अपने विचार रखे.

–

ओपी/पीएम