केरल में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के साथ बर्बरता, पीट-पीटकर हत्या के आरोप में सात गिरफ्तार

पलक्कड़, 14 अक्टूबर . केरल के पलक्कड़ जिले में मूलाथरा बांध के पास 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में Police ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि वह व्यक्ति बार-बार घर के सामने आकर सो जाता था.

मुख्य आरोपी मूलक्कडावु निवासी कथिरेसन और उसके छह साथियों नवीन, कार्तिक, संजय, प्रशांत, मणिकंदन और सूर्यप्रकाश को cctv फुटेज की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया. आरोपियों में से छह की उम्र 30 साल से कम है.

Police के अनुसार, मृतक मानसिक बीमारी से पीड़ित था और संभव है कि वह बोलने में भी असमर्थ था. आरोपी इस बात से नाराज थे कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वह कथिरेसन के घर के सामने आकर सो जाता था.

Police का मानना है कि यह घटना Saturday शाम को हुई थी. आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में थे. उन्होंने उस व्यक्ति को एक ताड़ी की दुकान के पास देखा.

इसके बाद वे करीब आधा किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे और उस पर पत्थर फेंकते रहे. बाद में मूलाथरा बांध के पास उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी.

Police के अनुसार, आरोपियों ने लकड़ी के लट्ठों और पत्थरों से उसके चेहरे और सिर पर बार-बार हमला किया.

जब वह मूलाथरा रेगुलेटर के पास जमीन पर गिर गया, तब भी उस पर हमला जारी रखा गया.

एक बेहद चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि जब घायल व्यक्ति ने पानी मांगा, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके मुंह में शराब डाल दी.

Sunday सुबह करीब 8:30 बजे स्थानीय लोगों ने मूलाथरा बांध के पास उसका शव देखा और Police को सूचना दी.

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि उसकी हत्या की गई थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि गंभीर मारपीट के कारण हुए आंतरिक रक्तस्राव से उसकी मौत हुई. शव पर कई जगह चोटों के निशान मिले, जबकि चेहरे पर पत्थरों से किए गए हमलों जैसी गंभीर चोटें पाई गईं. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

Police उसकी पहचान स्थापित करने के लिए तमिलनाडु तक तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि इस हत्या में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं.

–

एएमटी/एबीएम