‘केरल भूमि सुधार’ के प्रणेता और संत केशवानंद भारती की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

New Delhi, 6 सितंबर . ‘केरल भूमि सुधार’ के प्रणेता और संत केशवानंद भारती की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “महान संत एवं ‘केरल भूमि सुधार’ के प्रणेता, पूज्य संत केशवानंद भारती का संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति के उत्थान और समाज सेवा में समर्पित रहा. उन्होंने अपने संघर्ष, त्याग और दूरदर्शी चिंतन से समाज में जागरूकता, आध्यात्मिकता एवं राष्ट्रभाव का संचार किया. संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए वे सदैव स्मरण किए जाएंगे. आज उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता की ओर से social media पोस्ट में लिखा गया, “सनातन संत परंपरा के तेजस्वी साधक पूज्य संत केशवानंद भारती जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. धर्म, संस्कृति, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित उनका तपस्वी जीवन राष्ट्रचेतना और लोकमंगल की प्रेरणा देता रहेगा.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media पर लिखा, “संविधान के रक्षक के रूप में प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत, पूजनीय स्वामी केशवानंद भारती जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. भारतीय संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए आपका समर्पित जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा. आपके विचार, आदर्श और सेवा भाव हम सभी को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देते रहेंगे.”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “एडनीर मठ के पूर्व प्रमुख, पूज्य स्वामी केशवानंद भारती जी के महाप्रयाण दिवस पर सादर नमन. संविधान की आत्मा और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य की ओर से social media पर पोस्ट किया गया, “महान आध्यात्मिक संत एवं केरल भूमि सुधार आंदोलन के अग्रदूत पूजनीय स्वामी केशवानंद भारती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

स्वामी केशवानंद भारती जी का संघर्ष India के लोकतंत्र, मौलिक अधिकारों और न्यायिक स्वतंत्रता की रक्षा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है. संविधान के मूल ढांचा सिद्धांत के संरक्षण में उनकी भूमिका भारतीय संवैधानिक इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगी.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने social media पोस्ट में लिखा, “महान आध्यात्मिक संत, अद्वैत दर्शन के विद्वान और केरल भूमि सुधार आंदोलन के प्रणेता पूज्य स्वामी केशवानंद भारती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.”

एसडी/एएस