केरल पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी प्रतिनिधित्व, भर्ती अनुपात बदलने का ऐलान

तिरुवनंतपुरम, 26 नवंबर . केरल Police में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाकर 30 फीसदी किया जाएगा. राज्य के गृह मंत्री रमेश चेनिथला ने Thursday को Police भर्ती के मौजूदा अनुपात में बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि अब भर्ती में सात पुरुषों के मुकाबले तीन महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा जाएगा.

चेनिथला ने त्रिप्पुनिथुरा में केरल आर्म्ड Police (केएपी) की प्रथम बटालियन के मुख्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य Police बल में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य के 64 Police थानों में महिला स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) तैनात हैं. महिला अधिकारियों ने साबित किया है कि वे Police थानों का प्रभावी ढंग से संचालन कर सकती हैं.

गृह मंत्री ने कहा कि बदलते समय और लैंगिक समानता की जरूरतों को देखते हुए Government Police बल में महिलाओं को अधिक भूमिका देना चाहती है.

उन्होंने कहा कि केरल Police कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों का पता लगाने के मामले में देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभरी है. Police बल अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर रहा है और हर थाने को ‘माई Police स्टेशन’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

चेनिथला ने कहा कि Government का उद्देश्य Police थानों को जनता के लिए अधिक सुलभ और अनुकूल बनाना है. थानों में पुराने वाहनों को बदला जा रहा है, उनके समग्र स्वरूप को बेहतर बनाने और शांतिपूर्ण माहौल तैयार करने पर भी काम किया जा रहा है. कानून के तहत मिलने वाली सभी सेवाएं जनता को उपलब्ध कराई जाएंगी.

गृह मंत्री ने ऑपरेशन तूफान को राज्य के इतिहास में नशीले पदार्थों के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान बताया. उन्होंने कहा कि केरल Police राज्य के युवाओं को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है.

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 13 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान तब तक बिना किसी समझौते के जारी रहेगा, जब तक राज्य से नशीले पदार्थों को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता.

चेनिथला ने घोषणा की कि अभियान के अगले चरण में इसे और मजबूत किया जाएगा और ऑपरेशन तूफान 2.0 शुरू किया जाएगा.

–

डीएससी