
तिरुवनंतपुरम, 24 अक्टूबर . केरल के बारे में कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक टिप्पणी करने के आरोप में उत्तर India के एक social media इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अमृत सिंह दरन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. Police के अनुसार, उनके एक वीडियो में ऐसी टिप्पणियां की गई थीं, जो राज्य में धार्मिक वैमनस्य फैलाने की क्षमता रखती हैं.
जानकारी के मुताबिक, फोर्ट कोच्चि Police ने अमृत सिंह दरन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) और 192 के तहत मामला दर्ज किया है. विवादित टिप्पणियां कथित तौर पर फोर्ट कोच्चि को लेकर की गई थीं.
यह मामला सामने आने के बाद केरल की राजनीति में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. पूर्व Chief Minister पिनाराई विजयन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि फोर्ट कोच्चि और वर्कला ऐसे स्थान हैं जहां विभिन्न संस्कृतियां मिलती हैं, इतिहास एक-दूसरे से जुड़ता है और विविधता फलती-फूलती है.
पूर्व सीएम ने कहा कि एक ब्लॉगर लाभ कमाने के लिए नफरत फैलाने की कोशिश कर रहा है और इन जीवंत पर्यटन स्थलों को सांप्रदायिक रंग में रंगना चाहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि केरल को बांटने में विफल रहने के बाद कुछ ताकतें अब ऑनलाइन माध्यमों से नफरत फैलाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने राज्य Government से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.
वहीं, केरल के Chief Minister वीडी सतीशन ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केरल एकजुट है और यहां सांप्रदायिक नफरत के लिए कोई जगह नहीं है.
सतीशन ने एक्स पर लिखा कि राज्य के बाहर के एक ब्लॉगर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया वीडियो, जिसमें फोर्ट कोच्चि को लेकर कथित गलत जानकारी फैलाने, केरल की छवि खराब करने और समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश की गई, स्वीकार्य नहीं है.
उन्होंने कहा कि इस मामले में First Information Report दर्ज कर ली गई है और कानून अपना काम करेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य Government सांप्रदायिक सौहार्द और निष्पक्ष न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है.
इस मामले को लेकर केरल में Political और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है, जबकि Police वीडियो की सामग्री और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content