केरल: डॉक्टर को इलाज के बहाने फ्लैट बुलाकर पीटा, मलयालम अभिनेत्री समेत 3 गिरफ्तार

कोच्चि, 5 नवंबर . केरल में एक हैरान करने वाले मामले में मलयालम Actress अतुल्या चंद्रा को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उन्होंने एक युवा डॉक्टर को मरीज का इलाज करने के बहाने फ्लैट पर बुलाया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई करवाई.

इस मामले में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है. Police अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. यह घटना 2 नवंबर को हुई थी. शिकायत के अनुसार, अतुल्या और डॉक्टर पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच दोस्ती थी.

आरोप है कि अतुल्या ने डॉक्टर को फोन कर बताया कि उनकी मौसी की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत है. उन्होंने डॉक्टर से अपने फ्लैट पर आने का अनुरोध किया. दोस्त की बात पर भरोसा कर डॉक्टर वहां जाने के लिए तैयार हो गया.

शाम करीब 6:30 बजे वह कोच्चि के पास स्थित एक अपार्टमेंट में पहुंचा, लेकिन वहां कोई मरीज नहीं था. शिकायत के मुताबिक, फ्लैट के अंदर पहले से कुछ लोग उसका इंतजार कर रहे थे.

डॉक्टर का आरोप है कि फ्लैट में अतुल्या समेत 12 लोग मौजूद थे. जैसे ही वह अंदर पहुंचा, उसे बाहर जाने से रोक दिया गया और धमकाया गया.

मुख्य आरोपी बिबिन ने कथित तौर पर डॉक्टर के चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा. इसके बाद अन्य लोगों ने भी उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि डॉक्टर को एक कुर्सी पर बैठाकर पीटा गया.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने डॉक्टर के मोबाइल फोन और अन्य सामान भी छीन लिए. चोरी किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है.

किसी तरह वहां से निकलने के बाद डॉक्टर ने कदवंथरा Police स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

प्रारंभिक जांच के दौरान अतुल्या समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी बाद में गिरफ्तारी कर ली गई.

Police बाकी नौ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उनकी पहचान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं.

जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले के पीछे कोई आर्थिक विवाद था या फिर निजी दुश्मनी.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कुछ अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि डॉक्टर अपने परिचित व्यक्ति के कहने पर मेडिकल मदद देने के लिए फ्लैट पहुंचा था, लेकिन वहां उसके साथ कथित तौर पर मारपीट और लूटपाट की गई.

–

एएमटी/डीकेपी